दिल्ली में श्रमिकों को दिवाली तोहफा, केजरीवाल सरकार ने बढ़ाया न्यूनतम वेतन, अब मिलेगा इतना

Ashram Flyover extention manish sisodia

Ashram Flyover extention manish sisodia

विज्ञापन

नई दिल्ली: दिवाली से पहले दिल्ली सरकार ने श्रमिकों को तोहफा दिया है। सरकार ने श्रमिकों का न्यूनतम वेतन बढ़ा दिया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को दिल्ली के अकुशल, अर्ध कुशल और अन्य श्रमिकों का वेतन बढ़ाने का आदेश जारी किया है।

अब कितने मिलेंगे वेतन?

नया वेतन 1 अक्टूबर से लागू होगा। वेतन में वृद्धि के बाद अकुशल श्रमिकों का मासिक वेतन 16506 रुपए से बढ़कर 16792 रुपए, अर्ध-कुशल श्रमिकों का मासिक वेतन भी 18,187 से बढ़कर हुई 18,499 रुपए, कुशल श्रमिकों का वेतन भी 20,019 से बढ़कर 20,357 रुपए हुआ है। दिल्ली के अकुशल, अर्ध कुशल और अन्य श्रमिकों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मनीष सिसोदिया ने किया ऐलान

इसके अलावा सुपरवाइजर और लिपिक वर्ग के कर्मचारियों की न्यूनतम मजदूरी की दर बढ़ाई गई है। सिसोदिया ने कहा कि गरीब और मजदूर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए बढ़ती महंगाई के बीच यह बड़ा कदम उठाया गया है। इसका लाभ लिपिक और सुपरवाइजर वर्ग के कर्मचारियों को भी मिलेगा।

उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र के ऐसे श्रमिकों को महंगाई भत्ते पर रोक नहीं लगाई जा सकती है, जिन्हें सामान्यत: केवल न्यूनतम मजदूरी मिलती है। इसलिए दिल्ली सरकार ने महंगाई भत्ते जोड़कर नया न्यूनतम वेतन की घोषणा की है। सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्त्व में मजदूर भाईयों के हित का ध्यान रखते हुए हमने उनका महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ