Dhanteras 2023: धनतेरस पर बाजार में जमकर धन बरसा है। इस धनतेरस पर हुई रिकाॅर्ड खरीदारी से पिछले साल का रिकाॅर्ड भी टूट गया। धनतेरस पर देशभर के बाजारों में जबरदस्त रौनक रही। ऑल इंडिया ज्वैलर्स फेडरेशन के अनुसार धनतेरस पर पूरे देश में लगभग 27 हजार करोड़ रुपये का सोना लोगों ने खरीदा।
ऑल इंडिया ज्वेलर्स फेडरेशन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया कि धनतेरस पर सोने-चांदी और अन्य कीमती वस्तुओं का लगभग 30 हजार करोड़ का कारोबार हुआ। इस दौरान लगभग 27 हजार करोड़ रुपये के तो केवल सोने के आभूषण बिके। वहीं लगभग 3 हजार रुपये के चांदी के आभूषण बिके। बता दें कि 2022 में धनतेरस पर सोने-चांदी का 25 हजार करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था।
400 टन चांदी की हुई बिक्री
गौरतलब है कि 2022 में 10 ग्राम सोने का दाम 52 हजार रुपये था। जबकि इस बार यह 62 हजार रुपये बिक रहा है। वहीं चांदी पिछली दीवाली पर 58 हजार रुपये प्रति किलो के दाम पर बिकी थी जो कि इस वर्ष 72 हजार रुपये किलो पर बिकी है।
हुंडई ने बेची 10 हजार से अधिक कारें
हुंडई इंडिया के सीओओ तरूण गर्ग ने कहा कि कंपनी ने धनतेरस पर लगभग 10 हजार 300 कारें बेची। जो पिछले साल के आंकड़े से दोगुने से भी अधिक है। रिलायंस डिजिटल जैसे ब्रांडों में अच्छी संख्या में ग्राहक आए। वहीं एलजी इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने कहा कि बड़े स्क्रीन वाले टीवी की मांग अब तक सबसे ज्यादा बनी हुई है। धनतेरस पर सबसे ज्यादा टीवी 55-इंच 65-इंच और 75 इंच की बिकी । फ्रिज और वॉशिंग मशीन की भी यही स्थिति रही जहां बिक्री पहले की तुलना में अधिक रही।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
4 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
4 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
5 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
8 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
8 hrs agoअजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11
9 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
9 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
10 hrs agoतीसरे T20 मैच में इतिहास रच सकते हैं स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines