RSS on Devendra Fadnavis Resign: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के खराब प्रदर्शन की वजह से महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफे की पेशकश की है। हालांकि RSS ने इस्तीफे पर असहमति जताई है। RSS का कहना है कि देवेंद्र फडणवीस को विधानसभा चुनाव तक डिप्टी सीएम बने रहना चाहिए।
डिप्टी सीएम ने बुलाई बैठक
दरअसल बीते दिन देवेंद्र फडणवीस ने अपने नागपुर स्थित घर पर बैठक बुलाई थी। लगभग दो घंटे तक चली इस बैठक में RSS के प्रतिनिधि अतुल लिमाय ने भी हिस्सा लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संघ ने फडणवीस को इस्तीफा देने के लिए साफ मना किया है। संघ का कहना है कि उन्हें आगामी चुनाव तक सरकार में रहना चाहिए। वरना इससे लोगों में गलत संदेश जाएगा। इस बैठक में डिप्टी सीएम के इस्तीफे के अलावा महाराष्ट्र में बीजेपी की हार पर चर्चा हुई।
दिल्ली पहुंचे देवेंद्र फडणवीस
बता दें कि इस बैठक के बाद देवेंद्र फडणवीस ने देर रात नई दिल्ली का रुख कर लिया। आज बीजेपी मुख्यालय में एनडीए की बैठक होगी। खबरों की मानें तो इस बैठक में मंत्रिमंडल समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने दिया बयान
महाराष्ट्र के बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के अनुसार देवेंद्र फडणवीस अपने इस्तीफे की पेशकश पर अड़े हुए हैं। उन्हें इस चुनाव से काफी निराशा हाथ लगी है। ऐसे में डिप्टी सीएम का ये सोचना सही है। हमने उनसे अपने पद पर बने रहने की गुजारिश की है। चंद्रशेखर का कहना है कि विपक्ष ने गलत संदेश फैलाकर जनता को गुमराह किया है। विकास के नाम पर इंडिया गठबंधन के पास कहने को कुछ नहीं है। अब वो ईवीएम को दोष नहीं दे रहे हैं। उन्होंने झूठ के आधार पर जीत हासिल की है।
9 सीटों पर जीती बीजेपी
गौरतलब है कि महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में 48 सीटों में से बीजेपी को सिर्फ 9 सीटें मिली हैं। वहीं MVA गठबंधन ने मिलकर 31 सीटें अपने खाते में डाल ली हैं।
संबंधित खबरें
IPL 2027 के लिए CSK ने गेंदबाजी और असिस्टेंट कोच का किया ऐलान
17 mins agoखराब मौसम के कारण इंडिया के हाथ से निकल गई जीत, पडिक्कल की मेहनत गई बेकार
27 mins agoदेवदत्त पडिक्कल का बीमारी के कारण 2022 में खत्म होने वाला था करियर
1 hr agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 hr agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 hrs agoसुरेश रैना ने धोनी-युवराज से कर दी युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की तुलना
2 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
4 hrs agoकब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
4 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
4 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines