नई दिल्ली: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मणिपुर में जेडीयू के विधायकों तोड़ने के बाद बीजेपी को लताड़ा है। नीतीश कुमार ने कहा कि पार्टी से नेताओं को तोड़ना संवैधानिक काम नहीं है। दूसरी पार्टी के लोगों को तोड़ना गलत है। इसलिए हमें सोचना होगा और साथ मिलकर लड़ना होगा। नीतीश ने कहा कि सब साथ रहे तो जनता भी साथ आएगी।
पीएम पद की दौड़ में शामिल होने के सावल पर नीतीश ने कहा कि वक्त आने पर दिल्ली भी जाएंगे। बीजेपी पर पार्टी तोड़ने का आरपो लगाते हुए नीतीश ने कहा कि देश में नई राजनीति चल रही है, लोकतांत्रिक मूल्यों की धज्जियां उड़ रहीं है। इसके साथ ही नीतीश ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि 2024 के चुनाव के बाद इन्हें सबक सिखाएंगे। इस दौरान नीतीश ने सवाल पूछा कि दूसरी पार्टी के चुने हुए लोगों तो तोड़ना क्या संवैधानिक काम है?
नीतीश कुमार ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने कई राज्यों में उन लोगों के साथ भी गठबंधन कर लिया है, जिस पर उसने कभी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। भ्रष्टाचार को कौन बढ़ावा दे रहा है सब जानते हैं। नीतीश ने बताया मणिपुर के जिन जेडीयू विधायकों ने बीजेपी ज्वाइन की है, उन सबसे पहले ही बात हो चुकी थी कि हम एनडीए से अलग होंगे।
बता दें कि बिहार में जेडीयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक हो रही है। बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष की एकजुटता पर विचार-विमर्श होगा। जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पहले से बेहद अहम मानी जा रही थी। नीतीश ने अपने पार्टी पदाधिकारियों से पहले ही कह दिया था कि जो प्रदेश में देखा, वो अब देश में दिखेगा। नीतीश ने शनिवार को देर शाम बैठक की तैयारियों का जायजा लिया।
मणिपुर में जेडीयू के 6 विधायकों में से 5 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं। मणिपुर में जो हुआ उसके लिए जेडीयू बीजेपी पर आरोप लगा रही है।
संबंधित खबरें
आज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
21 mins agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
44 mins agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 hr agoLIVE: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, 47-47 ओवर को होगा मैच
1 hr agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
1 hr agoश्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
9 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
11 hrs agoपुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
13 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से परीक्षा शुरू
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines