Traffic Advisory: आज पूर्व PM के अंतिम संस्कार पर दिल्ली में बंद रहेंगी ये सड़कें, एडवाइजरी पढ़कर घर से निकलें

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार होने वाला है। इसी को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों को आज कुछ सड़कों पर जाने से बचने की सलाह दी है।

Delhi Traffic Advisory

Delhi Traffic Advisory

विज्ञापन

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के लोगों के लिए एक जरूरी खबर है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज 28 दिसंबर दिन शनिवार के लिए स्पेशल ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दरअसल, दिल्ली में आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार होने वाला है। इसी को लेकर ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। आज दिल्ली के कई सड़कें बंद रहेंगी और रूट डायवर्ट किए गए हैं। इसलिए आज लोग घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें, ताकि जाम से परेशान न हों।

Advertisment

ट्रैफिक एडवाइजरी में लोगों को विशेष सलाह

एडवाइजरी जारी करते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को कुछ सड़कों पर जाने से बचने की सलाह दी है। साथ ही सड़क पर भीड़भाड़ कम करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट को इस्तेमाल करने का आग्रह भी किया गया है। शुक्रवार को जारी एडवाइजरी में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में कई गणमान्य व्यक्ति, VIP/VVIP शामिल होंगे, जिसमें कई लोग विदेश से भी आएंगे। इन सभी बड़े लोगों के साथ आम जनता भी 28 दिसंबर 2024 को देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के अवसर पर निगम बोध घाट पहुंचेंगे।

इन सड़कों पर आज भूलकर भी न जाएं

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, डायवर्जन पॉइंट में राजा राम कोहली मार्ग, राजघाट रेड लाइट, सिग्नेचर ब्रिज और युधिष्ठिर सेतु के रूट शामिल हैं। रिंग रोड (महात्मा गांधी मार्ग), निषाद राज मार्ग, बुलेवार्ड रोड, एसपीएम मार्ग, लोथियन रोड और नेताजी सुभाष मार्ग पर सुबह 7 बजे से लेकर करीब दोपहर 3 बजे तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। रेगुलेशन और डायवर्जन लगाया जा सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से इन सभी सड़कों पर जाने से बचने की सलाह दी है। इसके साथ ही उस क्षेत्र में जाने से भी बचने को कहा गया है जहां से पूर्व प्रधानमंत्री की अंतिम यात्रा गुजरेगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ