नई दिल्ली (दिव्या अग्रवाल)। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा द्वारका सेक्टर-17 में तैयार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने शुक्रवार को किया। इसके बाद सोमवार से इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। उद्घाटन के मौके पर एलजी के साथ पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा और डीडीए के चेयरमैन भी मौजूद थे। 41 करोड़ की लागत से तैयार इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का वार्षिक शुल्क 12 से 17 हजार रुपये होगा।
क्यों हैं खास
द्वारका के सेक्टर दो और पांच में भी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण तेज गति से चल रहा है। साल 2024 के अंत तक इनका निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। दरअसल, जनता को मिले इस स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में 9 मैदान हैं, जिनमें क्रिकेट स्टेडियम, हॉकी, फुटबॉल, लॉन टेनिस कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, एक स्केटिंग रिंक और स्केट पार्क शामिल हैं। इनडोर गेम्स ब्लॉक में बैडमिंटन, मुक्केबाजी, एरोबिक्स, क्यू स्पोर्ट्स, मार्शल आर्ट जिसमे कराटे, ताइक्वांडो और योग जैसे अन्य खेलों की सुविधाएं भी खेल परिसर में उपलब्ध होंगी।
डीडीए के मुताबिक, 23.7 एकड़ भूमि में फैले द्वारका सेक्टर-17 के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को लगभग 41 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। यह डीडीए का 15वां स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स है। इसकी सालाना फीस 12 से 17 हजार रुपये होंगी। डीडीए की मानें तो सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की तरह ही द्वारका सेक्टर-17 के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भी शुल्क होगा।
बता दें कि दिल्ली में गर्मियों के मौसम में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के खुलने का समय सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक होता है और सर्दियों में सुबह 6 बजकर 30 मिनट से रात 8 बजकर 30 बजे तक होता है। इस बीच दोपहर में 1 से 2 के बजे के बीच लंच ब्रेक होता है।
यहां पर बता दें कि सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में रोज की बुकिंग के लिए 100 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एक वर्ष के लिए सरकारी अधिकारियों के लिए इस कॉम्प्लेक्स का शुल्क 12,270 रुपये और अन्य के लिए 17,180 रुपये है।
उद्घाटन पर हुआ था विवाद
दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के पूर्वी परिसर के उद्घाटन के पीछे उपराज्यपाल वीके सक्सेना की मंशा पर सवाल उठाया था और कहा था एलजी को पुलिस, भूमि और सार्वजनिक व्यवस्था के अंतर्गत आने वाली इमारतों का उद्घाटन करना चाहिए।
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
8 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
8 hrs agoगरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
9 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
10 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
10 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
12 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
13 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
14 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines