Delhi CM Arvind Kejriwal Ignored ED Notice : बिहार और झारखंड के बाद अब क्या दिल्ली की बारी है? प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पांचवीं बार समन भेजकर सीएम अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया है, लेकिन वे आज भी पेश नहीं होंगे। आम आदमी पार्टी (AAP) ने ईडी के समन को गैर कानूनी बताया। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर ट्वीट किया है।
राजधानी में आम आदमी पार्टी (AAP) दफ्तर के बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में जारी पांचवें समन के बाद भी आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ईडी दफ्तर नहीं जाएंगे। उम्मीद है कि वे चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली को लेकर बीजेपी दफ्तर के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें : दिल्ली के मुख्यमंत्री का आरोप, कहा- CBI, ED सभी को परेशान कर रही है…
शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने आ रहे लोगों को रोका जा रहा
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि उन्होंने पहले चंडीगढ़ मेयर के चुनाव में मतदान लूटे। अब पूरी दिल्ली में इसके खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के लिए आ रहे लोगों को रोका जा रहा है। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा कि पूरी दिल्ली में भारी बैरिकेडिंग लगाई गई हैं। आप कार्यकर्ताओं से भरी बसों को हिरासत में लिया गया। आप दफ्तर के बाहर सैकड़ों जवान तैनात हैं। चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर विरोध से बीजेपी क्यों इतनी डरी हुई है?
दिल्ली में भी झारखंड जैसी स्थिति हुई उत्पन्न
आपको बता दें कि झारखंड में भी ईडी के समन पर हेमंत सोरेन पेश नहीं हो रहे थे। अंत में जांच एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब दिल्ली में यही स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं, बिहार में भी लालू यादव और तेजस्वी यादव ईडी के रडार पर हैं, लेकिन उन्होंने पेश होकर सवालों का जवाब दिया है।
संबंधित खबरें
सिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
46 mins agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
48 mins ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
3 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
4 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
5 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
6 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
15 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
16 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
17 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines