---विज्ञापन---

बिहार-झारखंड के बाद अब दिल्ली की बारी!, चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर क्या बोले CM केजरीवाल

Delhi CM Arvind Kejriwal Ignored ED Notice : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर ईडी के समन को इग्नोर कर दिया है। वे चंडीगढ़ मेयर चुनाव के विरोध प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

Delhi CM Arvind Kejriwal Ignored ED Notice : बिहार और झारखंड के बाद अब क्या दिल्ली की बारी है? प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पांचवीं बार समन भेजकर सीएम अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया है, लेकिन वे आज भी पेश नहीं होंगे। आम आदमी पार्टी (AAP) ने ईडी के समन को गैर कानूनी बताया। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर ट्वीट किया है।

राजधानी में आम आदमी पार्टी (AAP) दफ्तर के बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में जारी पांचवें समन के बाद भी आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ईडी दफ्तर नहीं जाएंगे। उम्मीद है कि वे चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली को लेकर बीजेपी दफ्तर के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : दिल्ली के मुख्यमंत्री का आरोप, कहा- CBI, ED सभी को परेशान कर रही है…

---विज्ञापन---

शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने आ रहे लोगों को रोका जा रहा 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि उन्होंने पहले चंडीगढ़ मेयर के चुनाव में मतदान लूटे। अब पूरी दिल्ली में इसके खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के लिए आ रहे लोगों को रोका जा रहा है। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा कि पूरी दिल्ली में भारी बैरिकेडिंग लगाई गई हैं। आप कार्यकर्ताओं से भरी बसों को हिरासत में लिया गया। आप दफ्तर के बाहर सैकड़ों जवान तैनात हैं। चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर विरोध से बीजेपी क्यों इतनी डरी हुई है?

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

दिल्ली में भी झारखंड जैसी स्थिति हुई उत्पन्न

आपको बता दें कि झारखंड में भी ईडी के समन पर हेमंत सोरेन पेश नहीं हो रहे थे। अंत में जांच एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब दिल्ली में यही स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं, बिहार में भी लालू यादव और तेजस्वी यादव ईडी के रडार पर हैं, लेकिन उन्होंने पेश होकर सवालों का जवाब दिया है।

---विज्ञापन---

First published on: Feb 02, 2024 12:30 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola