Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सोमवार शाम को दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में आचार संहिता लागू होने के बाद की गई कार्रवाई और वोटिंग की तैयारियों से जुड़ी जानकारी दी। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने 7 जनवरी से 2 फरवरी, 2025 तक की कई मामलों में कार्रवाई की। साथ ही दिल्ली पुलिस ने सभी दिल्लीवासियों से 5 फरवरी को होने वाले मतदान में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है।
दिल्ली जोन एक और दो के स्पेशल कमिशनर ने की पीसी
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली पुलिस के लॉ एंड ऑर्डर जोन एक के स्पेशल कमिशनर रविन्द्र यादव और जोन 2 के मधुप तिवारी मीडिया से रूबरू हुए और पूरी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी क्या तैयारी है और अब तक क्या कार्रवाई हुई है? साथ ही उन्होंने वोटिंग और काउंटिंग को लेकर अपनी तैयारियों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी के बाद से चुनाव प्रचार के दौरान हमने सभी जिलों के पुलिस फोर्स को जुटाना शुरू किया। सीसीटीवी को सक्रिय किया।
पुलिस ने 51 हजार लीटर से ज्यादा शराब पकड़ी
तिवारी ने आगे बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन न हो इसके लिए दिल्ली बॉर्डर से सटे राज्यों की पुलिस के साथ मीटिंग भी की गई। हमने बड़ी संख्या में ऐसे लोगों को बाउंड डाउन किया जो चुनाव में गड़बड़ी कर सकते थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 51 हजार लीटर से ज्यादा शराब पकड़ी। 2020 में यह 32 हजार लीटर थी।
8000 आर्म्स लाइसेंस जमा करवाए
उन्होंने बताया, “करीब एक लाख लोगों के खिलाफ प्रिवेंटिव एक्शन लिया। 8000 आर्म्स लाइसेंस जमा करवाए गए। इन दौरान क्राइम में भी कमी आई। केवल जोन-2 में हर दिन 1100 से ज्यादा छोटे-मोटे चुनावी कार्यक्रम कवर किए जाते थे। हर रैली में 5 से 6 हजार के आसपास भीड़ हमने मैनेज की, जबकि प्रधानमंत्री की रैली में 25 से 30 हजार तक भीड़ रही।”
मधुप तिवारी ने आगे बताया कि सोमवार और मंगलवार की रात कुछ शराब बांटने या पैसे बांटने की शिकायतें हो सकती है, इससे निपटने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। जो बदमाश है या कुछ चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश करते है, मतदाता को धमकाने की कोशिश करते है, तो उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 25 हजार से ज्यादा पुलिस के जवान और 104 कंपनी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा 9 हजार होम गार्ड भी तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा कि सोमवार रात से बॉर्डर पर भी खास निगरानी रहेगी। मतदान के दिन ईवीएम सुरक्षित तरीके से स्ट्रांग रूम तक पहुंच जाए, ये भी सुनिश्चित करेंगे।
एक्स पर पोस्ट कर दी यह जानकारी
इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर भी कार्रवाई की जानकारी दी।
- आचार संहिता उल्लंघन के कुल 1071 मामले दर्ज किए गए
- आर्म्स एक्ट के तहत 482 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 462 अवैध हथियार और 510 कारतूस बरामद किए।
- अवैध शराब से जुड़े मामलों में 1353 आरोपियों को गिरफ्तार किया और करीब 108 लीटर अवैध शराब बरामद किए।
- ड्रग्स से जुड़े मामलों में 177 आरोपियों को गिरफ्तार किया, 77.93 करोड़ से अधिक मूल्य के करीब 196.6 किलो ड्रग्स बरामद किए।
- करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की 37.4 किलो चांदी और 0.850 किलो सोना बरामद किया।
- 11.24 करोड़ से अधिक नकदी बरामद किए।
- आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े मामलों में 1524 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई
- इसके अतिरिक्त अवैध गतिविधियों में संलिप्त कुल 31,422 आरोपियों को गिरफ्त में लिया गया।
संबंधित खबरें
गोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
7 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
8 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
9 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
9 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
10 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
11 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
12 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines