नई दिल्ली: पहलवानों से यौन उत्पीड़न मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह बुरे फंसते नजर आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में उनके खिलाफ तस्वीरें और कॉल रिकॉर्ड्स भी शामिल किए गए हैं। तस्वीरें घटना स्थल पर बृजभूषण की मौजूदगी की पुष्टि करता है। दिल्ली पुलिस चार्जशीट में चार तस्वीरें दी हैं।
तस्वीरों में बृजभूषण सिंह पहलवान की ओर बढ़ते दिख रहे हैं
राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में दिल्ली पुलिस द्वारा कथित तौर पर चार तस्वीरें पेश की हैं जो गवाहों द्वारा दिए गए बयानों से मेल खाती हैं। दरअसल, इन तस्वीरों में बृजभूषण सिंह को खिलाड़ियों की ओर बढ़ते हुए देखा जा सकता है, जहां पर यौन उत्पीड़न की घटना हुई थी। साथ ही उनके फोन की लोकेशन भी गवाही से मेल खा रही है। ये तस्वीरें, उनकी उपस्थिति की पुष्टि करती हैं जहां पहलवान मौजूद थे। हालांकि, शिकायतों के अनुसार, राजधानी में अशोक रोड पर डब्ल्यूएफआई कार्यालय, सिंह के घर और यौन उत्पीड़न की कम से कम दो घटनाओं के स्थल पर न तो कोई आगंतुक रजिस्टर था और न ही कोई सीसीटीवी था।
दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में क्या कहा?
दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में कहा गया है कि सिंह पर धारा 506 (आपराधिक धमकी), 354 (एक महिला की लज्जा को ठेस पहुंचाना) के तहत यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और पीछा करने के “अपराधों के लिए मुकदमा चलाया जा सकता है और दंडित किया जा सकता है। पुलिस द्वारा भेजे गए नोटिस का जवाब देते हुए डब्ल्यूएफआई ने चार तस्वीरें सौंपी थी जिसमें बृजभूषण सिंह और शिकायतकर्ता दोनों ही विदेश (कजाकिस्तान) में दिखाई दे रहे थे। डब्ल्यूएफआई के अधिकारियों द्वारा सौंपी गई इन्हीं तस्वीरों में बृजभूषण सिंह शिकायतकर्ता की ओर आगे बढ़ता दिख रहा है।
गवाहों की कॉल डिटेल और डब्ल्यूएफआई द्वारा दी गई तस्वीरों के आधार पर, दिल्ली पुलिस ने आरोपपत्र में अपना निष्कर्ष निकाला है। पुलिस का कहना है कि तस्वीरें और कॉल रिकॉर्ड से साबित होता है पांच रेसलर्स ने जिस जगह यौन शोषण होने की बात बताई थी बृजभूषण सिंह वहां मौजूद थे।
संबंधित खबरें
गौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
10 hrs agoमंगल के इस उपाय से दूर होंगे सभी कष्ट, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
11 hrs agoदिवाली पूजा में करें गणेश जी की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
12 hrs agoराइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए की टीम से रजत पाटीदार हुए बाहर
13 hrs agoदिवाली पर किस मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजन? राशि अनुसार जानें धनदायक उपाय
14 hrs agoआज दिवाली पूजा में करें मां लक्ष्मी की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
15 hrs agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
16 hrs agoदिवाली पर इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
18 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
18 hrs agoवनवास से राम जी वापसी पर मनाते है दिवाली, फिर लक्ष्मी-गणेश की पूजा क्यों?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines