Delhi News: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को तबीयत बिगड़ने पर सोमवार को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल डाॅक्टर उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कर रहे हैं।
सुनवाई के दौरान वकील ने दिया था खराब सेहत का हवाला
बता दें कि सत्येंद्र जैन 31 मई 2022 ईडी की हिरासत में हैं। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट में उनके वकील अभिषेक सिंघवी ने उनकी खराब सेहत का हवाला दिया था। उन्होंने कहा कि वो आदमी कंकाल हो गया है। जेल में उनका वजन 35 किलो तक घट गया है।
और पढ़िए – कांग्रेस चीफ खड़गे का दावा- नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नहीं बुलाया
केजरीवाल बोले- भगवान इन अत्याचारियों को कभी माफ नहीं करेंगे
सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ने पर सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि ‘सत्येंद्र जैन जी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। बीजेपी सरकार के इस अहंकार और ज़ुल्म को दिल्ली और देश के लोग अच्छे से देख रहे हैं।
भगवान भी इन अत्याचारियों को कभी माफ़ नहीं करेंगे। इस संघर्ष में जनता हमारे साथ है, ईश्वर हमारे साथ हैं। हम सरदार भगत सिंह जी के चेले हैं। ज़ुल्म, अन्याय और तानाशाही के खिलाफ हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी।’
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
54 mins agoआज है रमा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़े जरूरी नियम
1 hr ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
11 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
12 hrs agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
12 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
14 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
15 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
15 hrs agoधनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
17 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines