Delhi Liquor Scam: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को रविवार देर रात 8 घंटे की मैराथन पूछताछ के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। इसको लेकर पार्टी देशभर में बीजेपी के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन कर रही है। सीबीआई सूत्रों की मानें तो बवाल को देखते हुए सीबीआई सिसोदिया की पेशी वीसी के जरिए करवा सकती है। पेशी सोमवार दोपहर 2 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में होनी है। इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए है।
केजरीवाल बोले- अधिकारी थे गिरफ्तारी के खिलाफ
इन सबके बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि मुझे बताया गया है कि ज्यादातर सीबीआई अधिकारी मनीष की गिरफ्तारी के खिलाफ थे, वे सभी उनका बहुत सम्मान करते हैं और उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। लेकिन उन्हें गिरफ्तार करने का राजनीतिक दबाव इतना अधिक था कि उन्हें अपने राजनीतिक आकाओं की बात माननी पड़ी।
अखिलेश यादव ने की निंदा
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मनीष सिसोदिया के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाले मनीष सिसोदिया जी को गिरफ्तार करके भाजपा ने साबित कर दिया है कि भाजपा शिक्षा ही नहीं बल्कि दिल्ली के बच्चों के भविष्य के खिलाफ भी है। दिल्ली की जनता इसका जवाब अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सातों सीटें हराकर देगी।
संजय राउत बोले- क्या बीजेपी में संत हैं?
संजय राउत ने कहा कि सिसोदिया के खिलाफ कार्रवाई दिखाती है कि केंद्र सरकार विपक्ष को चुप कराने की कोशिश कर रही है, हम उनके साथ खड़े रहेंगे। चाहे वह महाराष्ट्र हो, झारखंड हो, दिल्ली हो, केंद्र विपक्षी नेताओं को जेल भेजने के लिए ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रहा है। सिसोदिया हों, नवाब मलिक हों, अनिल देशमुख हों और मैं सभी को सरेंडर करने के लिए मजबूर कर रहा है। क्या बीजेपी में संत हैं?
सीबीआई का दावा- नीति से शराब डीलरों को हुआ फायदा
सिसोदिया पर आरोप था कि उनकी नई शराब नीति से डीलरों को बड़ा फायदा हुआ। सीबीआई के अनुसार यह भी आरोप है कि आबकारी नीति में बदलाव, लाइसेंसधारकों को अनुचित लाभ देना, लाइसेंस शुल्क में छूट अनुमोदन के बिना एल-1 लाइसेंस का विस्तार समेत कई अनियमितताएं की गईं।
संबंधित खबरें
आज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
1 hr agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
9 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
10 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
12 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
13 hrs agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
14 hrs agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
14 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
15 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
16 hrs agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines