Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब नीति मामले में तेलंगाना के सीएम केसीआर की बेटी कविता से ED आज दूसरी बार पूछताछ करेगी। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। मंगलवार को कविता ने ED की पूछताछ के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर तुरंत सुनवाई करने की अपील की थी। कोर्ट ने याचिका को स्वीकार करते हुए कहा कि इस मामले की सुनवाई 24 मार्च को होगी।
24 मार्च को सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
बता दे कि इससे पहले ED कविता से 11 मार्च को पूछताछ कर चुकी है। पूछताछ के दौरान कविता से हैदराबाद के व्यवसायी अरूण पिल्लई के बयानों के बारे में पूछताछ की गई थी। पिल्लई को ‘साउथ ग्रुप’ का मुखिया कहा जाता है। इससे पहले कविता के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में दलीलें देते हुए कहा कि क्या किसी महिला को ईडी कार्यालय में बुलाया जा सकता है? उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार किसी महिला को ईडी कार्यालय में पूछताछ के नहीं बुलाया जा सकता, उनकी पूछताछ आवास पर होनी चाहिए।
क्या है मामला?
ईडी के अनुसार, कविता एक ‘दक्षिण समूह’ शराब कार्टेल से जुड़ी हुई थी, जिसने दिल्ली आबकारी नीति के तहत राष्ट्रीय राजधानी में बाजार का बड़ा हिस्सा हासिल करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) को लगभग 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी। 2020-21 के लिए। ईडी के अनुसार कार्टेल में सरथ रेड्डी (अरबिंदो फार्मा के प्रमोटर), मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी (वाईएसआर कांग्रेस सांसद), उनके बेटे राघव मगुन्टा, कविता और अन्य शामिल हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
7 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
8 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
9 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
10 hrs ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
12 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
13 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
14 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
16 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
18 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines