Delhi Liquor Scam Case Latest News Supreme Court ED: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज भी सुप्रीम कोर्ट मेें सुनवाई हुई। हालांकि आज भी इस मामले में सुनवाई पूरी नहीं हो सकी इसलिए मंगलवार को एक बार फिर इस मामले में दलीलें रखी जाएंगी। बता दें कि जस्टिस संजीव खन्ना और एसवीएन भट्टी की बेंच में इस मामले की सुनवाई हो रही है। वहीं ईडी की ओर से पेश हुए एडिशनल साॅलिसिटर जनरल एसवी राजू से कई सवाल किए गए। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि किसी को लंबे समय तक जेल में नहीं रख सकते।
आरोपों पर बहस क्यों नहीं शुरू हुई?
याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस खन्ना ने कहा कि किसी व्यक्ति को अनंतकाल तक इसलिए जेल में नहीं रखा जा सकता है कि क्योंकि ट्रायल कोर्ट में उनके आरोपों पर सुनवाई शुरू नहीं हुई है। जस्टिस खन्ना ने एसवी राजू से पूछा कि आरोपों पर अभी तक बहस क्यों नहीं शुरू हो पाई है? जस्टिस खन्ना ने कहा कि चार्जशीट दायर हो गई है तो बहस की शुरुआत क्यों नहीं हो रही है? हमें आप पर विश्वास नहीं है पता नहीं आप कब आरोपों पर बहस शुरू करेंगे।
आप पार्टी को आरोपी बनाएगी ईडी
इसके बाद एएसजी ने ईडी की ओर से दलीलें पेश करते हुए कहा कि शराब घोटाला मामले में आप को भी आरोपी बनाने का फैसला किया गया है। इस पर कोर्ट ने कहा कि आप पार्टी पर भी यहीं आरोप होंगे या अलग। वहीं सुनवाई शुरू होते ही कोर्ट ने कहा कि पिछली बार जब उन्होंने सवाल किए थे तो वे निष्कर्ष नहीं थे। इस पर एएसजी राव ने कहा कि यह एक्टिव मीडिया का दौर है। बता दें कि पिछली सुनवाई के दौरान सिसोदिया के खिलाफ सबूत को लेकर ईडी से कुछ सवाल किए गए थे।
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
45 mins agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
49 mins agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
3 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
3 hrs agoधनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
6 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
6 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
7 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
8 hrs agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines