Delhi Liquor Case: दिल्ली शराब नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सिसोदिया को 17 मार्च तक ईडी की रिमांड दे दी है। वहीं, कोर्ट जमानत याचिका पर 21 मार्च को सुनवाई करेगी। बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने सिसोदिया को गुरुवार शाम गिरफ्तार किया था। ईडी ने कहा कि हमने इस मामले में अभी तक 7 लोगों को नोटिस भेजा है ताकि उन्हें सिसोदिया के सामने बैठाकर पूछताछ की जा सकें।
कोर्ट में ED की दलीलें
- कोर्ट में ईडी के वकील ने कहा कि सिसोदिया के प्रतिनिधि के कविता से मुलाकात की। सिसोदिया के असिस्टेंट विजय नायर इस पूरी साजिश को लीड कर रहा था। इस घोटाले में सरकारी तंत्र से जुड़े कई लोग शामिल हैं। ये साजिश नायर, सिसोदिया, के कविता और दूसरे लोगों ने मिलकर रची।
- ईडी के वकील रोहैब ने कोर्ट में दलील देते हुए कहा कि साउथ लाॅबी के नेताओं ने 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी। इस पूरी डील को चलाने के लिए एक ग्रुप बनाया गया ताकि दिल्ली में शराब कारोबार से 30 फीसदी तक मुनाफा कमाया जा सके।
- कोर्ट में ईडी के वकील ने कहा कि सिसोदिया के प्रतिनिधि के कविता से मुलाकात की। सिसोदिया के असिस्टेंट विजय नायर इस पूरी साजिश को लीड कर रहा था। इस घोटाले में सरकारी तंत्र से जुड़े कई लोग शामिल हैं। ये साजिश नायर, सिसोदिया, के कविता और दूसरे लोगों ने मिलकर रची।
- इंडोस्पिरिट्स नाम की कंपनी को एल1 लाइसेंस सुनिश्चित करने में सिसोदिया की भूमिका थी। जांच में पता चला है कि सिसोदिया ने व्यक्तिगत तौर पर एक्साइज विभाग से इंडो स्पिरिट की फाइल क्लीयर कराई थी।
- सिसोदिया ने दूसरों के खरीदे गए फोन और सिम कार्ड जो उनके नाम पर नहीं थे उनका इस्तेमाल किया, ताकि बाद में वह इसे बचाव के तौर पर इस्तेमाल कर सकें। यहां तक कि उनका फोन भी उनके नाम पर नहीं है।
- ईडी के वकील ने सुनवाई के दौरान बताया कि पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया ने अन्य लोगों के नाम से सिम कार्ड और मोबाइल फोन खरीदे थे।
सिसोदिया के वकील ने दी ये दलीलें
- कोर्ट में सिसोदिया के वकीन दयान कृष्णन ने कहा कि ईडी कह रही है यह पाॅलिसी गलत है। यह पाॅलिसी चुनी हुई सरकार ने बनाई है। यह कई स्तरों से होकर गुजरती है।
- सिसोदिया के वकील ने कहा कि ईडी जल्दबाजी की बात कर रही है। मैं जल्दबाजी के ऐसे बहुत सारे उदाहरण दे सकता हूं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी भी तो जल्दबाजी में की गई और इसे सुप्रीम कोर्ट ने भी इसे संवैधानिक करार दिया।
बता दें कि शुक्रवार सुबह कोर्ट ने सिसोदिया को दोपहर 2 बजे तक पेश करने का आदेश दिया था। 3 दिन पूछताछ के बाद ED ने 9 मार्च को देर शाम सिसोदिया को अरेस्ट किया था। इसके बाद जांच एजेंसी ने कोर्ट से उनकी 10 दिन की हिरासत मांगी थी।
इसके पहले CBI ने 26 फरवरी को उन्हें अरेस्ट किया था। इस मामले में मनीष की जमानत याचिका पर दोपहर 2.30 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में ही सुनवाई होगी। 7 दिन की CBI रिमांड के बाद कोर्ट ने 6 मार्च को सिसोदिया को 20 मार्च तक की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा था।
संबंधित खबरें
कब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
4 hrs agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
8 hrs agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
12 hrs agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
20 hrs agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
21 hrs agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
21 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
22 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
22 hrs agoरणजी ट्रॉफी में दिखा मोहम्मद सिराज की कप्तानी का जलवा
22 hrs agoसुनील गावस्कर ने बताया कैसे न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीतेगी टीम इंडिया?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines