नई दिल्ली: दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे। एल-जी हाउस के अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली एल-जी वीके सक्सेना, सौरभ भारद्वाज, आतिशी, दुर्गेश पाठक और जैस्मीन शाह सहित आप नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।
एलजी हाउस के अधिकारियों ने कहा कि आम आदमी के नेताओं ने उनके खिलाफ बेहद अपमानजनक और भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाए हैं। आम आदमी विधायक दुर्गेश पाठक ने सोमवार को विधानसभा में एलजी को भ्रष्ट कहते हुए आरोप लगाया था कि खादी ग्रामोद्योग का चेयरमैन रहते हुए वीके सक्सेना ने 1400 करोड़ रुपए का घोटाला किया। उन्होंने दावा किया था कि मौजूदा एलजी ने नोटबंदी के दौरान घोटाले को अंजाम दिया था।
दुर्गेश पाठक के यह कहने के बाद विधायकों ने पोस्टर-बैनर के साथ नारेबाजी शुरू कर दी थी। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने विधासभा में धरना भी दिया। पार्टी के कई नेताओं ने एलजी पर आरोप लगाए। यह सब ऐसे समय पर हो रहा है जब एलजी ऑफिस और आम आदमी पार्टी की सरकार के बीच पहले से टकराव बना हुआ है।
वीके सक्सेना ने दिल्ली की शराब नीति पर आप सरकार को घेरा है। उनके आदेश के बाद दिल्ली सरकार को नई शराब नीति को वापस लेना पड़ा है और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सीबीआई जांच के दायरे में आ गए हैं।
संबंधित खबरें
चिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
5 mins agoऋतुराज गायकवाड़ ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ हो गए बुरी तरह से फेल
1 hr agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
2 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
2 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
3 hrs agoसूर्यांश शेडगे ने पहले मुकाबले में गेंद के साथ किया कमाल
4 hrs agoहोर्मुज में कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में 11 भारतीय घायल, MEA ने की निंदा
5 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का वनडे स्क्वाड
5 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
5 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी पहले टी-20 मैच में बेंच पर आ सकते हैं नजर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines