क्या दिल्ली में होगा तख्तापलट? एग्जिट पोल में AAP को 13% वोट का नुकसान, जानें बीजेपी-कांग्रेस को कितना फायदा?

Delhi Assembly election Exit Poll 2025: दिल्ली में 8 फरवरी को मतगणना होगी, जिसके बाद पता चलेगा कि यहां किस पार्टी की सरकार बनेगी। इससे पहले एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है।

संदीप दीक्षित केजरीवाल प्रवेशा वर्मा
विज्ञापन

Delhi Assembly election Exit Poll 2025: राजधानी में विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। 8 फरवरी को मतगणना होगी, जिसके बाद पता चलेगा कि दिल्ली में किस पार्टी की सरकार बनेगी? इससे पहले बुधवार को शाम 6:30 बजे से विधानसभा चुनाव पर अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल आए।

इन करीब एक दर्जन एग्जिट पोल में दस में बीजेपी को राजधानी में बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि 2 एग्जिट पोल आप की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है।

विज्ञापन

AAP को दिल्ली में 13% वोटों का नुकसान हो सकता है

पोल ऑफ पोल्स के आंकड़ों के अनुसार इस बार AAP को दिल्ली में 13% वोटों का नुकसान हो सकता है। जबकि बीजेपी और कांग्रेस को 5% वोटों का फायदा मिलने की संभावना है। एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल्स की बात करें तो औसतन बीजेपी को 41 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि आप को 28 और कांग्रेस को 1 सीट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन

पोल डायरी के एग्जिट पोल में आप को 18-25 सीट, बीजेपी को 42-50 मिल सकती हैं

विभिन्न एग्जिट पोल्स के आंकड़ों पर जाएं तो पी-मार्क डेटा के मुताबिक बीजेपी को 39-49 सीट मिल सकती हैं। आप को 21-31 और कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिलने की संभावना है। वोट शेयर की बात करें तो पी मार्क के अनुसार बीजेपी को 45%, आप को 42%, कांग्रेस को 9% और अन्य को 4% वोट मिल सकती हैं। इसी तरह पोल डायरी के एग्जिट पोल में आप को 18-25 सीट, बीजेपी को 42-50, कांग्रेस को 0-02 और अन्य को 0से 01 सीट मिल सकती हैं।

विज्ञापन

चाणक्य स्ट्रेटजीज के एग्जिट पोल में आप को 40% और बीजेपी को 43% वोट शेयर मिलने का अनुमान है

पोल डायरी के आंकड़ों के अनुसार आप को दिल्ली में इस विधानसभा चुनाव में 41.83% वोट मिलने का अनुमान है। इसी तरह बीजेपी को 44.84%, कांग्रेस को 17% और अन्य को 4.16% वोट मिल सकते हैं। चाणक्य स्ट्रेटजीज के अनुसार आप को 25-28, बीजेपी को 39-44 और कांग्रेस को 2 से 3 सीट मिल सकती हैं। जबकि वोट प्रतिशत की बात करें तो आप को 40%, बीजेपी को 43%, कांग्रेस को 10% और अन्य को 7% वोट मिलेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ