Dates Benefits: खजूर एक टेस्टी और पोषक तत्वों से भरपूर फल है, जिसे दुनिया के कई हिस्सों में लोग इसे खाना पसंद करते हैं। ये आपके शरीर को लंबे समय तक हेल्दी और बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। खजूर को अगर आप नेचुरल तरीके से भिगोकर खाते हैं तो ये फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप इसे रातभर भिगो कर सुबह खाली पेट खा सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
क्या कहती हैं हेल्थ एक्सपर्ट
गुरुग्राम स्थित वेलनेस कोच मीनल भल्ला बताती हैं कि सुबह खाली पेट भीगे हुए खजूर खाने के कई फायदे हैं। खजूर आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है आयरन से भरपूर होता है, मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है और आपकी हड्डियों और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- क्या बवासीर से भी कैंसर का खतरा? जानें एक्सपर्ट की राय
हेल्दी डाइजेशन सिस्टम
भीगे हुए खजूर खाने से पेट साफ रहता है, जो डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद करता है। खजूर में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो कब्ज की समस्या को दूर रखता है। भिगोने पर फाइबर ज्यादा आसानी से पच जाता है, जो आंतों से जुड़ी बीमारियों को भी दूर रखने में मदद करता है।
हड्डियों को बनाता है मजबूत
नियमित रूप से भीगे हुए खजूर खाने से हड्डियां मजबूत और स्वस्थ रहती हैं। खजूर कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे जरूरी मिनरल्स से भरपूर होते हैं, जो ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी से बचाने में मदद करते हैं। साथ ही कई तरह की हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी कम होता है।
हार्ट को रखता है हेल्दी
खजूर खाने से हार्ट लंबे समय तक हेल्दी रहता है। ये पोटेशियम का एक अच्छा सोर्स हैं, जो हार्ट को एक्टिव बनाता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। भिगोए हुए खजूर खाने से हार्ट से जुड़ी कई बीमारियां को दूर रहती हैं। खजूर में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो सूजन को कम करने और हार्ट को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- ये 3 दवाएं सेहत के लिए हो सकती खतरनाक! जानें क्या कहती है रिपोर्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
25 mins agoदिल्ली में किलेबंदी! 2000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
1 hr agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
4 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
5 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
6 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
7 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
11 hrs agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines