Dates Benefits: खजूर को इस तरह खाने से होते हैं ये 3 फायदे! हड्डियों के लिए है रामबाण दवा

Dates Benefits: अगर आप हर रोज खजूर का सेवन करते हैं, तो ये आपके लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। ये कई बीमारियों को दूर रखने के साथ-साथ हड्डियों को भी मजबूत बनाने में मदद करता है।

Dates Benefits

Dates Benefits

विज्ञापन

क्या कहती हैं हेल्थ एक्सपर्ट

गुरुग्राम स्थित वेलनेस कोच मीनल भल्ला बताती हैं कि सुबह खाली पेट भीगे हुए खजूर खाने के कई फायदे हैं। खजूर आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है आयरन से भरपूर होता है, मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है और आपकी हड्डियों और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है।

विज्ञापन

हेल्दी डाइजेशन सिस्टम

भीगे हुए खजूर खाने से पेट साफ रहता है, जो डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद करता है। खजूर में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो कब्ज की समस्या को दूर रखता है। भिगोने पर फाइबर ज्यादा आसानी से पच जाता है, जो आंतों से जुड़ी बीमारियों को भी दूर रखने में मदद करता है।

विज्ञापन

हड्डियों को बनाता है मजबूत

नियमित रूप से भीगे हुए खजूर खाने से हड्डियां मजबूत और स्वस्थ रहती हैं। खजूर कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे जरूरी मिनरल्स से भरपूर होते हैं, जो ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी से बचाने में मदद करते हैं। साथ ही कई तरह की हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी कम होता है।

हार्ट को रखता है हेल्दी

खजूर खाने से हार्ट लंबे समय तक हेल्दी रहता है। ये पोटेशियम का एक अच्छा सोर्स हैं, जो हार्ट को एक्टिव बनाता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। भिगोए हुए खजूर खाने से हार्ट से जुड़ी कई बीमारियां को दूर रहती हैं। खजूर में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो सूजन को कम करने और हार्ट को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ