नई दिल्ली: गुरुवार को अलेक्जेंडर स्टेडियम में उद्घाटन समारोह में राष्ट्रमंडल खेलों (CWG 2022) की शानदार शुरुआत के बाद शुक्रवार से मुकाबले शुरू हो चुके हैं। भारतीय एथलीट पहले दिन कई स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। जहां भारत की महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला करेगी वहीं महिला हॉकी टीम भी घाना के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
टेबल टेनिस और बैडमिंटन भी टीम स्पर्धाओं में पुरुष और महिला टीम हिस्सा ले रहे हैं, जबकि भारतीय शटलर मिश्रित युगल स्पर्धा में पाकिस्तान के खिलाफ खड़े हैं। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में शिव थापा एक बड़ा नाम है। पिछले साल ओलंपिक से बाहर होने के बाद वह मजबूत वापसी करना चाहते हैं। थापा का सामना 60-63 किग्रा वर्ग के 32 मैच में पाकिस्तान के सुलेमान बलूच से होगा।
भारत को मिली पहली जीत
टेबल टेनिस में भारत ने पहली जीत दर्ज की है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्रुप मैच के मुकाबले में भारत की श्रीजा अकुला और रीथ टेनिसन ने डबल्स का मुकाबला 11-7, 11-7, 11-5 जीत लिया। भारत की श्रीजा अकुला और रीथ टेनिसन ने युगल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की लैला एडवर्ड्स और दानिशा पटेल के खिलाफ ग्रुप मैच की शुरुआत की।
वहीं बैडमिंटन स्टार मनिका बत्रा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकल रबर में सीडब्ल्यूजी 2022 में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराई। 2018 चैंपियन मनिका का सामना दक्षिण अफ्रीका की मुस्फिकुह कलाम से था।
राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन बत्रा पिछले संस्करण में महिला एकल में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी बनी थी। उन्होंने मुस्फीक कलाम को पहले मैच में 11-5, 11-3, 11-2 से शिकस्त दी। मनिका बत्रा ने अपने राष्ट्रमंडल खेलों 2022 की शुरुआत प्रभावशाली अंदाज में की।
महिला टीम ग्रुप मैच में भारत 2-0 से आगे हो गया है।
श्रीजा अकुला ने 11-5, 11-3, 11-6 से जीत के साथ मैच का अंत किया।
महिला टीम टीटी इवेंट के ग्रुप मैच में भारतीय पैडलर्स ने दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हरा दिया है।
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
6 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
7 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
8 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
10 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे
12 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
12 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
13 hrs agoअभिषेक-वैभव की जोड़ी के दम पर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines