हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CWG 2022: स्वर्ण पदकों पर सीएम खट्टर बोले-गर्व की बात, हमारी नीतियों की बदौलत ही हरियाणा खेल का केंद्र बना

विज्ञापन

नई दिल्ली: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने CWG 2022 में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के खिलाड़ियों को बधाई दी है। आगे मीडिया में बयान देते हुए वह बोले की यह गर्व की बात है कि सभी नौ स्वर्ण पदकों में से चार हरियाणा के खिलाड़ियों ने हासिल किए हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी नीतियों और बुनियादी ढांचे की बदौलत हरियाणा खेल का केंद्र बन गया है। बता दें कि CWG 2022 में अब तक भारत ने कुल 29 मेडल जीते हैं। जिसमें 9 स्वर्ण, 11 रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं।

विज्ञापन

कुश्ती में स्वर्ण

शनिवार को भारत ने लॉन बाउल्स प्रतियोगिता में अपना दूसरा पदक जीता। इससे पहले स्टार पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और दीपक पूनिया ने राष्ट्रमंडल खेलों की कुश्ती स्पर्धा में शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक भारत की झोली में डाले, जबकि अंशु मलिक को पदार्पण करते हुए रजत पदक मिला।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola