हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन कल, पुलिस ने कहा सुनिश्चित करेंगे कोई दुर्घटना न हो

विज्ञापन

नई दिल्ली: कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ 5 अगस्त को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगी। वहीं, दिल्ली में प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी है। इससे पहले इस बारे में कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार ईडी को हेराल्ड हाउस पर छापे के लिए भेजकर सरकार ने दिखा दिया है कि वह प्रतिशोध की राजनीति के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

वे सोचते हैं कि वे सरकार की विफलताओं से लोगों का ध्यान हटा सकते हैं। वे सोचते हैं कि वे हमें डरा सकते हैं लेकिन हम भाजपा के प्रतिशोध के आगे नहीं झुकेंगे। पार्टी अपने राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत संसद से राष्ट्रपति भवन तक मार्च और प्रधानमंत्री आवास के घेराव करेगी। बता दें कि प्रधानमंत्री आवास घेराव में कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य और
पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के हिस्सा लेने की तैयारी है। लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च करने की योजना है। पुलिस उन्हें इस दौरान रास्ते में रोक सकती है।

वहीं, इस बारे में डीसीपी नई दिल्ली अमृता गुगुलोथ ने कहा कि हमारे पास इनपुट हैं कि विरोध प्रदर्शन होंगे और वे (कांग्रेस पार्टी) पीएम के आवास पर पहुंच सकते हैं। उनका कहना है कि हमें विरोध के लिए कोई पत्र नहीं मिला, केवल एक पत्र जो हमें मिला है वह भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने का है। उन्होंने आगे कहा कि
स्वतंत्रता दिवस के दौरान सुरक्षा खतरे को ध्यान में रखते हुए हम जनसभा, अधिक फुटफॉल वाले स्थान, सॉफ्ट टारगेट की जगहों पर सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई दुर्घटना न हो। इसके अलावा नागरिक उड्डयन विभाग की अनुमति के बिना दिल्ली में किसी ड्रोन को उड़ाने की अनुमति भी नहीं है।

विज्ञापन

वहीं, गुरुवार शाम प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि धमकी, छल, कपट से सत्ता हथियाना व लोकतंत्र को कुचलना भाजपा का एकमात्र लक्ष्य है। @rautsanjay61 व उनके परिवार पर हमला इसलिए है क्योंकि वे भाजपा की छल-कपट वाली राजनीति से डरते नहीं हैं व उनका डट के सामना करते हैं। डर व धमकी कायरों के हथियार हैं, सच के वार के सामने ये टिकेंगे नहीं।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola