नई दिल्ली: ईडी ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से आठ घंटे पूछताछ की। उनसे हेराल्ड हाउस में पूछताछ की गई। कल कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस मुद्दे पर प्रेस वार्ता करेंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे से ईडी ने यंग इंडियन कंपनी व नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ की है।
इससे पहले बुधवार को दिल्ली हेराल्ड हाउस स्थित यंग इंडियन के दफ्तर को ईडी ने सील कर दिया था। वहीं, दिन में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा था कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से ईडी पिछले कई घंटे से पूछताछ की जा रही है। इससे पहले खड़गे ने राज्यसभा को सूचित किया कि संसद के मानसून सत्र की चल रही
कार्यवाही के बीच प्रवर्तन निदेशालय ने उनके खिलाफ समन जारी किया था। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार कांग्रेस पार्टी को डराने-धमकाने की कोशिश कर रही है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि मुझे दोपहर 12:30 बजे बुलाया गया था। मैं कानून का पालन करना चाहता हूं। लेकिन क्या संसद सत्र के दौरान उन्हें समन करना सही है? क्या पुलिस के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी के आवासों का घेराव करना सही है? वे हमें डारने के लिए जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं. हम डरेंगे नहीं, हम लड़ेंगे। उधर, खड़गे की शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने कहा कि केंद्र का इससे कोई लेना-देना नहीं
है।
ईडी ने बुधवार को दिल्ली के हेराल्ड हाउस में यंग इंडिया लिमिटेड के कार्यालयों को आंशिक रूप से सील कर दिया। यंग इंडिया एसोसिएटेड जर्नल्स की मालिक है। मल्लिकार्जुन खड़गे कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि हैं।
संबंधित खबरें
किन्हें दिया जाता है नोबेल पुरस्कार, अब तक कितने भारतीयों को मिला ये अवॉर्ड
18 mins agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
1 hr agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
3 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
4 hrs agoकब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
4 hrs ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
8 hrs agoकैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
9 hrs ago11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
11 hrs agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines