नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली की तारीख आगे बढ़ाई जा रही है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसे लेकर ट्वीट किया है। अब यह रैली 28 अगस्त की जगह 4 सितंबर को होगी।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गुरुवार शाम ट्वीट कर लिखा कोविड-19 के मौजूदा हालात को देखते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा 28 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली की तारीख आगे बढ़ाई जा रही है। अब यह रैली 4 सितंबर को होगी। इस रैली के माध्यम से असंवेदनशील मोदी सरकार को जोरदार संदेश दिया जाएगा।
महंगाई चौपाल आयोजित
इससे पहले कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने के मकसद से आगामी 28 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में “महंगाई पर हल्ला बोल” रैली का आयोजन करने की घोषणा की थी। कांग्रेस पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा था कि इस रैली से पहले 17 अगस्त से 23 अगस्त के बीच देश के सभी विधानसभा क्षेत्रों की मंडियों, खुदरा बाजारों और अन्य कई स्थानों पर “महंगाई चौपाल” आयोजित की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines