---विज्ञापन---

Congress: कांग्रेस की ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली अब 28 अगस्त की जगह 4 सितंबर को

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली की तारीख आगे बढ़ाई जा रही है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसे लेकर ट्वीट किया है। अब यह रैली 28 अगस्त की जगह 4 सितंबर को होगी। कोविड-19 के मौजूदा हालात को देखते हुए कांग्रेस पार्टी […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली की तारीख आगे बढ़ाई जा रही है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसे लेकर ट्वीट किया है। अब यह रैली 28 अगस्त की जगह 4 सितंबर को होगी।

---विज्ञापन---

 

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गुरुवार शाम ट्वीट कर लिखा कोविड-19 के मौजूदा हालात को देखते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा 28 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली की तारीख आगे बढ़ाई जा रही है। अब यह रैली 4 सितंबर को होगी। इस रैली के माध्यम से असंवेदनशील मोदी सरकार को जोरदार संदेश दिया जाएगा।

---विज्ञापन---

महंगाई चौपाल आयोजित 
इससे पहले कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने के मकसद से आगामी 28 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में “महंगाई पर हल्ला बोल” रैली का आयोजन करने की घोषणा की थी। कांग्रेस पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा था कि इस रैली से पहले 17 अगस्त से 23 अगस्त के बीच देश के सभी विधानसभा क्षेत्रों की मंडियों, खुदरा बाजारों और अन्य कई स्थानों पर “महंगाई चौपाल” आयोजित की जाएगी।

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Aug 18, 2022 06:41 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola