Toilet Seat Tax in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में टाॅयलेट सीट टैक्स को लेकर बवाल मचा हुआ है। सरकार ने शहरी क्षेत्रों में टाॅयलेट टैक्स लेने का फैसला किया है। आर्थिक तंगी से जूझ रही सुक्खू सरकार के इस फैसले का चौतरफा विरोध हो रहा था। इस बीच अब सीएम का टाॅयलेट टैक्स को लेकर बयान सामने आया है। सीएम ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने चुनाव से पहले कई रेवड़ियां बांटी थी। जिसमें उन्होंने पानी का बिल फ्री कर दिया था। हमने अब सभी घरों में 100 रुपये पानी के बिल का नोटिफिकेशन जारी किया है। विपक्ष इसे जानबूझकर हवा दे रहा है, ऐसा कुछ नहीं है। टाॅयलेट पर किसी भी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लगेगा।
जानकारी के अनुसार इससे पहले सरकार ने शहरी क्षेत्रों में टाॅयलेट के हिसाब से टैक्स लेने का फैसला किया था। इतना ही सरकार ने इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की थी। सीवरेज और पानी के बिल से संबंधित सरकारी अधिसूचना में कहा गया कि शहरी क्षेत्रों में रहने वालों को अपने घरों में बने शौचालय की प्रति सीट 25 रुपये का शुल्क देना होगा। सीवरेज बिल के साथ यह अतिरिक्त शुल्क जल शक्ति विभाग के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
सुक्खू सरकार ने जारी किया था नोटिफिकेशन
यह शुल्क शहर और गांव के उन लोगों को ही देना था जिनके घर में सीवरेज की सुविधा है। जहां पर सीवरेज की सुविधा नहीं थी वहां पर यह टैक्स नहीं लगना था। इसके साथ ही राज्य सरकार ने जनता को फ्री पानी भी देना बंद कर दिया था। नोटिफिकेशन के अनुसार लोगों को हर महीने 100 रुपये पानी का बिल देना होगा। ऐसे में पानी बिल के साथ सीवरेज शुल्क भी लोगों को चुकाना होगा।
ये भी पढ़ेंः तीसरी मंजिल से कूदे महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर, धनगर समाज को ST आरक्षण का विरोध, मचा बवाल
अब सीएम ने लिया यूटर्न
सरकार के इस फैसले के बाद विपक्ष ने सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी सरकार के इस आदेश का विरोध किया था। ऐसे में अब दिल्ली दौरे पर पहुंचे सीएम सुक्खू ने टाॅयलेट टैक्स की बात से इंकार कर दिया है।
संबंधित खबरें
नवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
51 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
55 mins agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
2 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
3 hrs agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
4 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
5 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
7 hrs agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines