गुजरात: गुजरात के दौरे पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा उन्होंने (मनीष सिसोदिया ने) सरकारी स्कूलों में सुधार किया, जो अन्य पार्टियां 70 वर्षों में नहीं कर सकीं। आगे वह बोले ऐसे व्यक्ति को भारत रत्न मिलना चाहिए। पूरे देश की शिक्षा प्रणाली उन्हें सौंप दी जानी चाहिए। लेकिन इसकी बजाय उन्होंने उन पर सीबीआई छापेमारी की।
सर्वोत्तम उपचार प्रदान करेंगे
दिल्ली सीएम बोले हम गारंटी दे रहे हैं कि हम सभी गुजरातियों को मुफ्त और सर्वोत्तम स्वास्थ्य उपचार प्रदान करेंगे। मोहल्ला क्लीनिक की तरह शहरों और गांवों में भी स्वास्थ्य क्लीनिक खोले जाएंगे। हम सरकारी अस्पतालों में सुधार करेंगे और जरूरत पड़ने पर नए सरकारी अस्पताल खोले जाएंगे। बता दें कि आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व डिप्टी सीएम व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया गुजरात दौरे पर हैं। गुजरात में दिसंबर 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके मद्देनजर केजरीवाल बीते कुछ माह में कई बार गुजरात का दौरा कर चुकें हैं।
पहले किए यह वादे
इससे पहले 16 अगस्त को केजरीवाल ने गुजरात में कहा था कि गुजरात में पैदा होने वाले हर बच्चे को मेरी तरफ से मुफ्त और अच्छी शिक्षा की गारंटी है। सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया जाएगा और बड़े स्तर पर नए सरकारी स्कूल खोले जाएंगे। इससे पहले केजरीवाल ने कहा था कि “सारे प्राइवेट स्कूलों का ऑडिट कराया जाएगा, जिसने ज्यादा फीस ली हुई है उससे वापस कराएंगे और किसी भी स्कूल को नाजायज फीस बढ़ाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सभी स्कूल सरकार से इजाजत लेकर ही फीस बढ़ा पाएंगे।
संबंधित खबरें
खतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
8 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
11 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
11 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
12 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
12 hrs agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines