रांची: साहेबगंज में अवैध खनन से जुड़े एक कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को सुबह करीब 11.30 बजे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होने वाले हैं।
ईडी ने हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए बुलाया है। एजेंसी ने मामले में अब तक सोरेन के सहयोगी पंकज मिश्रा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ईडी ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि अवैध खनन घोटाला ₹1000 करोड़ का था। चार्जशीट में कहा गया है कि जुलाई में मिश्रा के आवास से सोरेन के हस्ताक्षरित और अहस्ताक्षरित चेक बरामद किए गए थे।
ईडी ने सोरेन को दूसरी बार 17 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया। इससे पहले, सोरेन ने 3 नवंबर को पूछताछ से बचने के लिए आधिकारिक व्यस्तताओं का हवाला दिया। इस समन के बाद झामुमो के नेताओं में आक्रोश है। इसे लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता और नेता मोरहाबादी मैदान में आज जुटेंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे।
अभी पढ़ें – अवैध खनन मामले में ईडी दफ्तर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, लगाया साजिश का आरोप
पूछताछ के लिए जाने से पहले सोरेन मीडिया को संबोधित करने वाले हैं। सभी मंत्रियों और सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों के उनके आवास पर इकट्ठा होने की उम्मीद है। सोरेन के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता रांची पहुंच रहे हैं। ईडी के रांची स्थित दफ्तर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होंगी ऑफलाइन क्लास
1 hr agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
3 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
3 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
4 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
4 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
6 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
8 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
8 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
9 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines