Jewellery Vastu Tips: घर में यहां रखें अपने गहने, कभी नहीं होगी पैसों की कमी; जानें सही दिशा

Jewellery Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार गहनों को सही दिशा में रखने से धन और समृद्धि बढ़ती है. क्या आप जानते हैं आपके घर में गहने रखने की सबसे शुभ दिशा कौन सी है? आयी जानते हैं, वास्तु शास्त्र वो आसान तरीका जिससे पैसों की कमी कभी नहीं होगी.

Jewellery-Vastu-Tips

Jewellery Vastu Tips: भारत में वास्तु शास्त्र को घर और जीवन में सुख-समृद्धि का मार्ग माना जाता है. घर की बनावट हो या घर में रखी हर चीज, अगर उसे सही दिशा में रखा जाए तो धन और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है. खासकर गहनों की स्थिति पर ध्यान देना बहुत जरूरी है, क्योंकि ये केवल कीमती आभूषण नहीं बल्कि घर में आर्थिक स्थिरता का प्रतीक भी हैं. आइए जानते हैं, घर में कहां और किस दिशा में गहने रखने से बरकत कभी कम नहीं होती है?

विज्ञापन

गहनों की दिशा क्यों है महत्वपूर्ण

सोना, चांदी और हीरे जैसे गहने केवल सजावट का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि ये धन और शक्ति का प्रतीक माने जाते हैं. अगर इन्हें घर में गलत दिशा में रखा जाए तो धन संचय रुक सकता है और खर्च बढ़ सकता है. इसके विपरीत, सही दिशा में रखे गए गहने न केवल सुरक्षित रहते हैं, बल्कि घर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है.

विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिम दिशा: सबसे शुभ स्थान

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम दिशा स्थिरता और सुरक्षा की दिशा होती है. यही कारण है कि भारी और कीमती सामान जैसे लॉकर या अलमारी इस दिशा में रखना शुभ माना जाता है. इस दिशा में गहनों को रखने से उनका संचय बढ़ता है और घर में धन-दौलत की वृद्धि होती है.

विज्ञापन

महिलाओं के गहनों के लिए विशेष सुझाव

महिलाओं के गहनों को दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना सबसे अच्छा माना जाता है. ऐसा करने से घर में सुख, शांति और आर्थिक मजबूती बनी रहती है. गहनों को हमेशा साफ कपड़े या बॉक्स में रखना चाहिए ताकि उनकी ऊर्जा सकारात्मक बनी रहे.

लॉकर और अलमारी रखते समय ध्यान रखें

लॉकर या अलमारी को दीवार के पास रखें और कोशिश करें कि इसका मुंह उत्तर दिशा की ओर हो. उत्तर दिशा को धन और अवसरों की दिशा माना गया है. इसके अलावा, लॉकर के ऊपर बेकार या टूटी हुई चीजें न रखें और समय-समय पर उसकी सफाई करें.

विज्ञापन

गहनों के पास क्या न रखें

गहनों के पास पुराने कागज, टूटे ताले या खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान न रखें. इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है. लॉकर में लाल या पीले कपड़े का उपयोग शुभ माना जाता है और गहनों को व्यवस्थित रखना चाहिए.

इसका भी रखें ध्यान

वास्तु शास्त्र के अनुसार,गहनों को हमेशा व्यवस्थित रखें, बिखरा हुआ न छोड़ें. घर में धन से जुड़ी चीजों का सम्मान करें. छोटे-छोटे नियम अपनाने से धन का प्रवाह बना रहता है और घर में समृद्धि आती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ