नहीं खत्म हो रही चिन्नास्वामी स्टेडियम की मुश्किलें, अब World Cup मैचों की भी छीनी मेजबानी

Chinnaswamy Stadium: चिन्नास्वामी स्टेडियम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आरसीबी के होम ग्राउंड की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

Chinnaswamy Stadium

Chinnaswamy Stadium

Chinnaswamy Stadium: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आरसीबी के पहली बार चैंपियन बनने के बाद जश्न मनाने आए 11 फैन्स भगदड़ में अपनी जान गंवा बैठे थे। इसके बाद से मैदान जांच के दायरे में है। चिन्नास्वामी को अब एक और जोर का झटका लगा है। दरअसल, भारत की धरती पर 30 सितंबर से होने वाले महिला विश्व कप की मेजबानी भी चिन्नास्वामी स्टेडियम से ले ली गई है। माना जा रहा है कि चिन्नास्वामी में होने वाले मुकाबले अब तिरुवनन्तपुरम में खेले जा सकते हैं।

चिन्नास्वामी को लगा एक और झटका

क्रिकबज की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के मैचों की मेजबानी चिन्नास्वामी स्टेडियम से छीन ली गई है। चिन्नास्वामी में होने वाले सभी मुकाबले अब तिरुवनन्तपुरम शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही चिन्नास्वामी स्टेडियम को दूसरे सेमीफाइनल के भी होस्टिंग राइट्स दिए गए थे। हालांकि, अभी तक इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। चिन्नावामी को वर्ल्ड कप के कुल पांच मैचों की मेजबानी करनी थी, जिसमें टूर्नामेंट का ओपनिंग मुकाबला भी शामिल था।

बता दें कि आईपीएल 2025 में आरसीबी पहली बार चैंपियन बनी थी। खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चिन्नास्वामी में विक्ट्री परेड रखी थी। हालांकि, टीम के जश्न में शामिल होने 5 लाख से ज्यादा फैन्स पहुंच गए, जिसके चलते स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई। पुलिस भीड़ को कंट्रोल करने में नाकाम रही थी और 11 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

30 सितंबर से होगा टूर्नामेंट का आगाज

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आगाज 30 सितंबर से होना है। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में टीम इंडिया को श्रीलंका से भिड़ना है। वहीं, दूसरे मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। 5 अक्टूबर को टीम इंडिया की भिड़ंत पाकिस्तान के साथ होनी है। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 29 और दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को खेला जाना है। वहीं, वर्ल्ड कप का खिताबी मैच 2 नवंबर को खेला जाना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ