हांगकांग: चीन के दक्षिणी और पूर्वी प्रांत में आग बरसाती गर्मी से लोग बेहाल हैं। यहां के कई शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस (104 डिग्री फारेनहाइट) के पार चला गया है। समाचार एजेंसियों के मुताबिक चीन में पिछले 60 सालों में इतना अधिक तापमान नहीं बढ़ा है।
अभी पढ़ें – अमेरिका-चीन में फिर बढ़ेगा तनाव! ताइवान को मिसाइल, फाइटर जेट, एंटी शिप सिस्टम देंगे बाइडेन
मॉल व सबवे में दिन बीता रहे लोग
समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक यहां बड़ी संख्या में लोग मॉल और सबवे स्टेशन में रह रहें हैं। लोगों को यहां बैठे व सोते देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक चीन के दक्षिण-पश्चिमी शहर चोंगकिंग में भीषण गर्मी पड़ रही है। स्थानीय लोग गर्मी से राहत पाने व ठंडक में रहने के लिए मॉल, सबवे में रह रहें हैं। चीन मौसम विभाग के मुताबिक देश अपने सबसे गर्म दिनों का सामना कर रहा है।
अभी पढ़ें – World: पाकिस्तान में बाढ़ के कारण 3 करोड़ लोग प्रभावित
रेस्टोरेंट में बर्फ की सिल्लियां
हाल ही में चीन में कारखाने बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। कारखाने बंद कर यहां बिजली बचाई जा रही है। जिससे यह बिजली घरों में सप्लाई की जा सके। इससे लोगों को प्रचंड गर्मी में बचाया जा सके। सूत्रों के मुताबिक गर्मी के चलते चीन में बड़ा बिजली संकट है। जिससे वहां के कई बड़े शॉपिंग मॉल्स सिर्फ पांच घंटे ही खुल रहे हैं। चेंगदू और चोंगकिंग जैसे शहरों में लोग दफ्तरों में गर्मी से बचने के लिए बर्फ की सिल्लियों से काम चला रहे हैं।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
34 mins ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
2 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
3 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
6 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
8 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
8 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
9 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines