---विज्ञापन---

Chief Justice: चीफ जस्टिस रमना बोले- सीनियर एडवोकेट को तत्काल सूची में मामले उल्लेख करने की अनुमति नहीं

नई दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने बुधवार को वरिष्ठ अधिवक्ता को तत्काल सूची के लिए मामलों का उल्लेख करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड या उनके कनिष्ठ सहयोगी अब मामलों का उल्लेख करेंगे। Only advocates-on-record, or junior colleagues, not senior advocates should mention cases […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने बुधवार को वरिष्ठ अधिवक्ता को तत्काल सूची के लिए मामलों का उल्लेख करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड या उनके कनिष्ठ सहयोगी अब मामलों का उल्लेख करेंगे।

---विज्ञापन---

 

CJI ने कहा कि वह अपने सामने मामलों का उल्लेख करने वाले वरिष्ठ वकीलों की इस आदत को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने यह बात तब कहीं जब वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने बुधवार को उनके समक्ष एक मामले का उल्लेख करने की मांग की। इस पर सीजेआई रमना ने कहा मुझे नहीं लगता कि हमें इस वरिष्ठ व्यवसाय को इंटरटेन करना करना चाहिए। यह आप सभी पर लागू होता है, अपने एओआर से इसका उल्लेख करने के लिए कहें।

---विज्ञापन---

सुनवाई के दौरान सिंघवी ने कहा कि जब तक एक समान नियम है, उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। सिंघवी के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अपने मामलों का उल्लेख करने की कोशिश की, लेकिन सीजेआई ने उन्हें मामले का उल्लेख करने के लिए अपने कनिष्ठ अधिवक्ता या एओआर भेजने के लिए कहा।

First published on: Aug 10, 2022 11:52 PM
End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola