हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chhatishgarh News: राजनांदगांव में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो जवान शहीद

विज्ञापन

Chhatishgarh News: छतीसगढ़ के राजनांदगांव में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए हैं। राजनांदगांव के एसपी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि आईटीबीपी और डिस्ट्रिक्ट फोर्स की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं।

नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना करतूत को अंजाम दिया है। जिले के बोरतलाब थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने जवानों पर हमला किया है। जानकारी के अनुसार, इस हमले में 2 जवान शहीद हो गये हैं। वहीं खूनी वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।

नक्सलियों की तलाश में राजनंदगांव पुलिस बल जंगल में सर्चिंग कर रही है। वहीं नक्सलियों ने पुलिस गाड़ी को आग के हवाले किया है, घटना की पुष्टि एसडीओपी नक्सल ऑपरेशन अजित ओगरे ने की है।

विज्ञापन

शराब तस्करी रोकने के लिए बनाया गया था चेक प्वाइंट

बता दें कि, जिले के बोरतलाब थाना क्षेत्र अंतर्गत नक्सली घटना हुई है, राजनांदगांव और महाराष्ट्र बॉर्डर में शराब तस्करी को रोकने के लिए पुलिस ने चेकप्वाइंट लगाया था। इस रूट पर आने जाने वाली सभी गाड़ियों को चेक किया जा रहा था। 2 दिन पहले पुलिस ने 180 पेटी शराब पकड़ी थी, इसी के तहत कड़ी सुरक्षा को लेकर प्वॉइंट लगाए गए थे।

(https://www.algerie360.com)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola