मोहाली: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में कल देर रात तक छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। वीडियो लीक मामले में धरना दे रहे कॉलेज के स्टूटेंड्स का प्रदर्शन रात 1:30 बजे खत्म हुआ। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें हॉस्टल की वह लड़की जिसने वीडियो बनाए और शिमला में रहने वाला उसका दोस्त शामिल हैं।
कैंपस में कक्षाएं छह दिन के लिए सस्पेंड कर दी गई हैं। लड़कियां कैंपस छोड़कर जा रही हैं। मन में डर लिए माता-पिता सुबह ही बेटियों को लेने पहुंच गए। विश्वविद्यालय ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में अब 10 सदस्यीय छात्रों की एक समिति को मामले में अपडेट दिया जाएगा, छात्रावास के वार्डन जहां घटना हुई को निलंबित कर दिया गया है और लड़कियों के छात्रावास की जांच की जाएगी।
इस मामले में आरोपी दो युवकों को हिमाचल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें लड़की ने जिस युवक की तस्वीर दिखाई थी, उसे शिमला के ढली से पकड़ा गया। उसका नाम रंकज वर्मा है। वहीं दूसरे आरोपी सन्नी मेहता को रोहड़ू से अरेस्ट किया गया। इससे पहले पंजाब पुलिस ने वीडियो बनाने वाली लड़की को गिरफ्तार किया था।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को विश्वविद्यालय किले में बदल गया। रविवार की सुबह भी लुधियाना हाईवे पर प्रदर्शनों की सूचना मिली थी। यह मामला बढ़ता जा रहा है। बता दें कि 17 सितंबर को हॉस्टल की लड़कियों ने आरोप लगाया कि एक लड़की ने हमारे नहाते हुए वीडियो बनाए हैं और अपने बॉयफ्रेंड को भेज दिए। छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन पर मामले को दबाने का भी आरोप लगाया।
छात्रों का ये भी आरोप है कि छात्राओं के सुसाइड अटेम्प्ट को भी दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए गए थे। हालांकि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जांच के आदेश दे दिए हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
कष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 hr agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
3 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
12 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
13 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
15 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
15 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
15 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
16 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines