CBSE Board Exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड एग्जाम तारीखों का ऐलान कर दिया है। कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी, 2023 से 21 मार्च, 2023 के बीच और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी, 2023 से 05 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएगी।
यहां डाउनलोड करें डेटशीट
आप सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर पूरी लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। अधिकांश पेपरों की परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा। वहीं, सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा एंटरप्रेन्योरशिप के पेपर से शुरू होगी और साइकोलॉजी के पेपर के साथ खत्म होगी। कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का परीक्षा समय अधिकांश पेपरों के लिए सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा।
दो प्रमुख विषयों के बीच परीक्षा में पर्याप्त अंतर
सीबीएसई ने गुरुवार को कहा- आमतौर पर दोनों कक्षाओं में दो प्रमुख विषयों के बीच परीक्षा में पर्याप्त अंतर दिया गया है। सीबीएसई ने कहा कि कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की डेटशीट लगभग 40,000 सब्जेक्ट कांबिनेशन से बचाकर बनाई गई है ताकि किसी छात्र की दो विषयों की परीक्षा एक ही तिथि पर न हो।
और पढ़िए –UGC NET 2023: यूजीसी नेट परीक्षा के रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, यहां देखें प्रोसेस
बेसिक पेपर के साथ समाप्त
जारी बयान में केंद्रीय बोर्ड ने आगे कहा कि 12वीं की डेट शीट तैयार करते समय जेईई मेन, नीट ओर सीयूईटी यूजी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियों से टकराव नहीं होने का ध्यान रखा गया है। सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा पेंटिंग, राय, गुरुंग, तमांग, शेरपा और थाई पेपर के साथ शुरू होगी और गणित के मानक और गणित के बेसिक पेपर के साथ समाप्त होगी।
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर की हुई रोहित-विराट के खास क्लब में धमाकेदार एंट्री
35 mins agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 hr agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, मारे गए 12 लोग
2 hrs agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में 18 पायदान ऊपर पहुंचे कप्तान श्रेयस अय्यर
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में क्यों 15 की जगह चुने गए 16 खिलाड़ी?
4 hrs ago'5 करोड़ लेकर पहुंचे प्रेमानंद के आश्रम', कोहली ने दावे को बताया फर्जी
5 hrs agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
6 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
7 hrs agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines