बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के सचिव से सीबीआई ने की पूछताछ
Edited By Amit Kasana

Tejashwi Yadav
Edited By Amit Kasana

Tejashwi Yadav
नई दिल्ली: सीबीआई ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के सचिव संजय यादव से भूमि के बदले नौकरी घोटाले में शनिवार को पूछताछ की। यह पूछताछ नई दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में की गई। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में जांच एजेंसी ने घोटालें से जुड़े तारा जोड़ने की कोशिश की। सचिव से कई सवालों में भूमि के बदले नौकरी केस को लेकर सवाल-जवाब किए गए।
CBI quizzed Bihar Deputy CM Tejashwi Yadav's Secretary in Delhi headquarters in connection with ongoing “Land-for-job-scam” case: Agency Official pic.twitter.com/dzAFNyR1m1
— ANI (@ANI) October 8, 2022
आरोप है कि साल 2004-2009 के बीच लालू यादव के रेलमंत्री रहते हुए लोगों को गलत तरीके से नौकरी दिलाई। नौकरी देने के एवज में लालू यादव ने गरीब लोगों से जमीन ली। इस मामले में दायर शिकायत पत्र के मुताबिक लालू यादव ने नौकरी के बदले प्राइम लोकेशन पर जमीन ली थी। शिकायत मिलने पर सीबीआई ने मामले की जांच की। सीबीआई ने इस मामले में लालू यादव उनकी पत्नी राबड़ी देवी समेत 16 के खिलाफ चार्जशीट दायर की है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: