हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अमृतसर से कटरा जा रही बस झज्जर कोटली के पास खाई में गिरी, 10 की मौत, 20 घायल

विज्ञापन

Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर झज्जर कोटली के पास मंगलवार सुबह एक बस खाई में गिर गई। शुरूआती जानकारी के अनुसार बस अमृतसर से कटरा जा रही थी। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लोग घायल हो गए हैं।

सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट अशोक चौधरी ने कहा कि सीआरपीएफ, पुलिस और अन्य टीमें यहां हैं। एंबुलेंस बुलाई गई और घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। शवों को भी अस्पताल ले जाया गया है। यहां यह देखने के लिए क्रेन लाई जा रही है कि कहीं कोई बस के नीचे तो नहीं फंसा है। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

बताया जा रहा है कि बस अमृतसर से आ रही थी और उसमें बिहार के लोग सवार थे। वे शायद कटरा का रास्ता भूल गए और यहां पहुंच गए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola