Budget Session: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपना जवाब देंगे। इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार और प्रधानमंत्री पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर तीखा हमला किया।
दरअसल, मंगलवार को राहुल गांधी ने अडानी मुद्दे को लोकसभा में उठाते हुए केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर हमला बोला था। उन्होंने कहा, साल 2014 में दुनिया के अमीर लोगों की लिस्ट में अडानी 609 नंबर पर थे और अब वो अचानक दूसरे नंबर पर आ गए हैं, ये जादू कैसे हुआ? राहुल ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, एयरपोर्ट नियम को बदलकर हवाई अड्डों के ठेके अडानी समूह को दिए गए।
इधर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि संसद में राहुल गांधी ने बिना किसी तथ्यों के पीएम पर आरोप लगाए हैं। सांसद ने कहा कि सदन की अवमानना के तहत उन पर कार्रवाई की जाए।
प्रधानमंत्री से राहुल गांधी ने पूछे 7 सवाल
हिंडनबर्ग रिपोर्ट में लिखा गया कि देश के बाहर अडाणी जी की शेल कंपनिया हैं, सरकार बताए ये कंपनियां किसकी हैं? शेल कंपनियों से आ रहा पैसा किसका? अडाणी जी हिंदुस्तान के पोर्ट्स-एयरपोर्ट, डिफेंस को डॉमिनेट करते हैं। शेल कंपनीज के बारे में हिंदुस्तान की सरकार ने कोई सवाल नहीं उठाया? ये राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है। प्रधानमंत्री जी आपकी फॉरेन ट्रिप्स पर अडाणी जी कितनी बार साथ गए? कितनी बार आपकी विदेश यात्राओं में अडाणी जी ने आपसे मुलाकात की? प्रधानमंत्री जी के विदेश दौरों के बाद उस देश में अडाणी जी कितनी बार गए? अडाणी जी ने कितने पैसे भाजपा को दिए हैं? इलेक्टोरल बॉन्ड में अडाणी जी ने कितने पैसे दिए हैं?
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
3 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
4 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
4 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
5 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
5 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
6 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
6 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
8 hrs agoइंग्लैंड के गैरेथ बैटी बन सकते हैं CSK के अगले बल्लेबाजी कोच
8 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines