मनोज पांडे, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हिंदूवादी नेता देवेन्द्र तिवारी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। देवेन्द्र तिवारी ने राज्य में चल रहे अवैध बूचड़खानों के खिलाफ एक जनहित याचिका (PIL) दायर की थी। इसी के चलते दोनों को ‘औकात दिखाने’ और ‘बम से उड़ाने’ की धमकी दी गई है। लखनऊ पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में आलमबाग थाने सलमान सिद्दकी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पांच दिन में दूसरी बार है जब उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। इससे जहां सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं वहीं, प्रदेश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीएम के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था का अधिक ध्यान रखा जा रहा है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों के प्रति सख्त रवैया व भष्ट्राचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस के लिए अकसर सीमए योगी अपराधियों के आंख की किरकिरी रहतें हैं।
और पढ़िए –शाह फैसल की नौकरशाही में वापसी, संस्कृति मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त
इससे पहले 9 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर सामने आई थी। बताया गया था कि 2 अगस्त को पुलिस कंट्रोल रूम की हेल्पलाइन पर व्हाट्सएप सीएम योगी को जान से मारने की धमकी मिली थी। इस मैसेज में सीएम को 3 दिन के अंदर बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
हेल्पलाइन के ऑपरेशन कमांडर ने पुलिस में मामला दर्ज कराया था। व्हाट्सएप मैसेज मिलने के तुरंत बाद सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच चल रही है।
और पढ़िए –सितंबर से कश्मीर में पहला मल्टीप्लेक्स, जानें 32 साल पहले क्यों बंद हुए थे सिनेमाघर
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines