नई दिल्ली: अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका हुआ है। धमाके में 14 लोगों की मौत की आशंका है। इसमें तालिबान के सबसे बड़े धर्मगुरुओं में एक मुल्ला मुजीब उर रहमान अंसारी के मारे जाने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गाजाघर की मस्जिद में कुल 2 ब्लास्ट हुए। इस दौरान जुमे की नमाज चल रही थी।
मुल्ला मुजीब ही इस मस्जिद का मुख्य इमाम था। धमाका उसके सामने वाली कतार में हुआ। माना जा रहा है कि यह फिदायीन हमला था और इसमें दो लोग शामिल थे।
अभी पढ़ें – श्रीलंका लौटे पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे, भारी विरोध के बीच छोड़ा था देश
मिल रही जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान के हेरात में शुक्रवार को जुमे के दिन यह घटना हुई, जब मस्जिद में नमाज के लिए लोग इकट्ठा हुए थे। बताया जा रहा है कि ये एक आत्मघाती हमला है। सूत्रों के मुताबिक, हेरात की गुजरगाह मस्जिद में एक विस्फोट हुआ, जहां तालिबान समर्थक प्रभावशाली धार्मिक व्यक्ति मावलवी मुजीब रहमान अंसारी की कथित तौर पर मौत हो गई। उनके प्रवचनों में कई लोग नियमित रूप से शामिल होते हैं।
सूत्रों ने बताया कि विस्फोट मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुआ। इससे पहले, बुधवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बम धमाका हुआ था। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। जबकि तीन लोग घायल हुए थे।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
1 hr agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
3 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
4 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
5 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
6 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
7 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
8 hrs agoशरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
8 hrs agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
11 hrs agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines