नई दिल्ली: अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका हुआ है। धमाके में 14 लोगों की मौत की आशंका है। इसमें तालिबान के सबसे बड़े धर्मगुरुओं में एक मुल्ला मुजीब उर रहमान अंसारी के मारे जाने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गाजाघर की मस्जिद में कुल 2 ब्लास्ट हुए। इस दौरान जुमे की नमाज चल रही थी।

मुल्ला मुजीब ही इस मस्जिद का मुख्य इमाम था। धमाका उसके सामने वाली कतार में हुआ। माना जा रहा है कि यह फिदायीन हमला था और इसमें दो लोग शामिल थे।

विज्ञापन

मिल रही जानकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान के हेरात में शुक्रवार को जुमे के दिन यह घटना हुई, जब मस्जिद में नमाज के लिए लोग इकट्ठा हुए थे। बताया जा रहा है कि ये एक आत्मघाती हमला है। सूत्रों के मुताबिक, हेरात की गुजरगाह मस्जिद में एक विस्फोट हुआ, जहां तालिबान समर्थक प्रभावशाली धार्मिक व्यक्ति मावलवी मुजीब रहमान अंसारी की कथित तौर पर मौत हो गई। उनके प्रवचनों में कई लोग नियमित रूप से शामिल होते हैं।

सूत्रों ने बताया कि विस्फोट मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुआ। इससे पहले, बुधवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बम धमाका हुआ था। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। जबकि तीन लोग घायल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ