आसिफ सुहाफ, श्रीनगर: श्रीनगर खानोमोह इलाके से सुरक्षा बलों ने करीब 35 किलोग्राम आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया है। इतनी बड़ी मात्रा में विस्फाेटक मिलने पर सुरक्षाबलों में हड़कंप मच गया है। घटनास्थल के आसपास क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। आईईडी कहां से आया इसके लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक श्रीनगर के खानमोह इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में एक विशेष इनपुट मिला था। इनपुट के आधार पर सेना द्वारा संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। बाग क्षेत्र की तलाशी के दौरान 30-35 किलोग्राम वजन का एक आईईडी बरामद हुआ।

इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर आल अधिकारी पहुंचे। बम निरोधक दस्ता मौके पर बुलाया गया। आईईडी को नष्ट किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियाें के मुताबिक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आईईडी लाया गया था। आतंकी संगठन जो पहले आईईडी का प्रयोग कर चुकें हैं उनका रिकॉर्ड खंगाल जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ