BJP Election In Charge: बीजेपी ने चुनावी राज्यों में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के चुनाव प्रभारी बदले हैं। यहां पार्टी ने नए नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। बीजेपी ने कुछ केंद्रीय मंत्रियों को भी चुनाव प्रभारी बनाया है।
बीजेपी ने इन नेताओं को बनाया प्रभारी
मध्य प्रदेश
केंद्रीय मंत्री भूपेद्र यादव को मध्य प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया है। उनके साथ रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को प्रदेश का सहप्रभारी बनाया है।
राजस्थान
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को चुनाव प्रभारी बनाया है। जबकि गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और हरियाणा बीजेपी के कद्दावनर नेता कुलदीप विश्नोई को सह चुनाव प्रभारी बनाया है।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ का प्रभारी संगठन के दिग्गज नेता ओपी माथुर को सौंपी गई है। जबकि उनके साथ केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को सहप्रभारी बनाया है।
तेलंगाना
तेलंगाना में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। जबकि उनके साथ सुनील बंसल को सह चुनाव प्रभारी बनाया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष पहले ही बदल चुकी है
बता दें कि चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति से पहले बीजेपी ने मध्य प्रदेश को छोड़कर बाकि सभी राज्य तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष भी बदले हैं। इन सभी राज्यों में पांच महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। मध्य प्रदेश को छोड़कर बाकि सभी राज्यों में कांग्रेस और अन्य दलों की सरकार है।
अनुभवी नेताओं को सौंपी कमान
बीजेपी ने चुनावी साल में अनुभवी नेताओं को कमान सौंपी है। क्योंकि इन सभी चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। भूपेंद्र यादव, ओम माथुर, प्रह्लाद जोशी को बीजेपी में संगठन का लंबा अनुभव है। इसके अलावा एक और खास बात यह है कि इनमें अधिकतर नेताओं के गृहराज्य चुनावी राज्यों से लगे हुए हैं। जैसे भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव राजस्थान से आते हैं, दोनों को पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया है। जहां के राजनीतिक हालातों से वह वाकिफ हैं।
इसी तरह से नितिन पटेल (गुजरात) और कुलदीप विश्नोई (हरियाणा) को राजस्थान का सहप्रभारी बनाया है। इन दोनों नेताओं का राजस्थान का प्रभार दिया है। प्रकाश जावड़ेकर महाराष्ट्र से आते हैं। ऐसे में उन्हें पड़ौसी तेलंगाना का प्रभार दिया है। यानि बीजेपी ने अनुभव के साथ-साथ राजनीतिक परिस्थितियों को समझने वाले नेताओं को जिम्मेदारियां दी हैं।
(Ambien)
संबंधित खबरें
हाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
1 hr agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
1 hr agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
2 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड ने पार किया 200 रनों का आंकड़ा, भारतीय गेंदबाज हुए फेल
2 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
3 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
5 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
6 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
16 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines