पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव एक्शन में है। हर दिन प्रदेश की बेहतरी के लिए काम में जुटे हुए हैं। मंगलवार को रात 12 बजे तेजस्वी औचक निरीक्षण पर पीएमसीएच पहुंच गए। उनके पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया। पटना पीएमसीएच का नजारा देखकर तेजस्वी यादव को गुस्सा आ गया। जब वे वहां पहुंचे तो मौके पर कुछ डॉक्टर सोते मिले।
अस्पताल की हालत देखकर गुस्से में आ गए तेजस्वी
अस्पताल की हालत देखकर गुस्से में आ गए और जमकर फटकार लगाई। तेजस्वी यादव रात में पीएमसीएच, न्यू गार्डिनर अस्पताल और गर्दनीबाग अस्पताल का निरीक्षण किया। पीएमसीएच की व्यवस्था को देखकर जमकर फटकार लगाई और सख्त कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया। तेजस्वी यादव ने कहा कि सख्त लहजे में कहा कि ऐसी व्यवस्था एक दम बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डॉक्टरों को बुलवाया और फिर लगाई क्लास
तेजस्वी यादव प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच पहुंचे। अस्पताल में कई डॉक्टर ड्यूटी से गायब होकर आराम फरमाने चले गए थे। अस्पताल में ही कुछ डॉक्टर सो रहे थे। तेजस्वी ने डॉक्टरों को बुलवाया और फिर उनकी क्लास लगा दी। अस्पताल में तेजस्वी यादव कुत्ता देखकर भड़क गए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कुत्ता घूम रहा है और हम खड़े होकर तमाशा देख रहे हैं। शव पड़ा हुआ है लेकिन रिपोर्ट करने वाला कोई नहीं है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
1 hr agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
2 hrs agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
4 hrs agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
4 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
6 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
7 hrs agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
8 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
17 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines