---विज्ञापन---

Bihar: आरसीपी सिंह ने छोड़ी जद (यू), बनाएंगे अपनी नई पार्टी

बिहार: जद (यू) नेता आरसीपी सिंह ने शनिवार को मुस्तफापुर में एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी है। आगे संबोधित करते हुए उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने की बात कही है। इससे पहले जद (यू) ने पार्टी नेता आरसीपी सिंह को “उनके और उनके परिवार के नाम पर 2013-2022 से पंजीकृत अचल […]

---विज्ञापन---

बिहार: जद (यू) नेता आरसीपी सिंह ने शनिवार को मुस्तफापुर में एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी है। आगे संबोधित करते हुए उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने की बात कही है। इससे पहले जद (यू) ने पार्टी नेता आरसीपी सिंह को “उनके और उनके परिवार के नाम पर 2013-2022 से पंजीकृत अचल संपत्तियों में विसंगतियों” पर नोटिस जारी किया था। पार्टी ने उनसे जल्द से जल्द इस बारे में जवाब दाखिल करने को कहा है।

---विज्ञापन---

 

बता दें कि आरपीसी सिंह यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी थे। उन्होंने 2010 में वीआरएस ले लिया था। वे 1996 में केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के निजी सचिव के पद पर तैनात रहे थे। नीतीश कुमार उनके आईएएस के तौर पर किये गए कार्यो से प्रभावित थे।। नीतीश जब रेल मंत्री बने तो उन्होंने आरपीसी सिंह को अपना विशेष सचिव बना लिया था।

---विज्ञापन---

वहीं, जेडीयू से आरसीपी सिंह के इस्तीफा के बाद जेडीयू प्रवक्ता निखिल मंडल ने कहा है की आरसीपी सिंह जानते थे की जेडीयू करप्शन पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाती है। इसलिए इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि जहां तक नीतीश पर बोलने का सवाल है तो जो अपराध करता है वो बचने के लिए दूसरो पर आरोप लगाता ही है।

 

First published on: Aug 06, 2022 09:40 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola