हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Politics: कल दोपहर दो बजे शपथ लेंगे नीतीश कुमार

विज्ञापन

बिहार: कल दोपहर दो बजे बिहार में शपथ ग्रहण समारोह होगा। नीतीश कुमार बिहार के आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके अलावा डिप्टी सीएम शपथ लेंगे। इससे पहले मंगलवार शाम को नीतीश ने राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपा। नीतीश ने राजभवन से बाहर आकर मीडियो में कहा कि विधानसभा में 164 विधायक और एक निर्दलीय हमारे साथ हैं। हम एक साथ बिहार के लोगों की सेवा करेंगे। वह बोले कि सभी साथी विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को दे दिया है।

 

 

कार्यवाहक मुख्यमंत्री

विज्ञापन

इस बीच राज्यपाल फागू चौहान को दिए नीतीश कुमार के इस्तीफा को उन्होंने स्वीकार कर लिया और आगे उनसे राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने का अनुरोध किया। इससे पहले नीतीश कुमार ने कहा था कि पार्टी के सभी लोगों की राय थी कि हमलोग एनडीए से निकले। वह बोले की पहले हम तीन पार्टी एक साथ थे लेकिन अब हम सात पार्टियों के साथ हैं। हम समाज में विवाद पैदा करने की कोशिश करने वालों के साथ कभी नहीं रहना चाहते हैं।

कब-कब नीतीश कुमार बने मुख्यमंत्री

पहली बार- तीन मार्च 2000
दूसरी बार- 24 नवंबर 2005
तीसरी बार- 25 नवंबर 2010
चौथी बार- 22 फरवरी 2015
पांचवीं बार- 20 नवंबर 2015
छठी बार- 27 जुलाई 2017
सातवीं बार- 25 नवंबर 2020
आठवीं बार- अगले 48 घंटों के अंदर बनेगे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola