बिहार: नीतीश कुमार ने महागठबंधन का समर्थन करने और बिहार में सरकार बनाने के लिए आभार व्यक्त करने के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को फोन कर आभार व्यक्त किया है। कल दोपहर दो बजे नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नीतीश आठवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे। वहीं, उनके साथ कल डिप्टी सीएम पद के लिए भी शपथ लेंगे।
समाचार एजेंसी एएनआई ने कांग्रेस सूत्रों के हवाले से बताया कि नीतीश कुमार ने कांग्रेस नेताओं को फोन कर धन्यवाद दिया है।
सभी को रोजगार मिलेगा-तेज प्रताप
वहीं, राजद नेता तेज प्रताप यादव ने नीतीश कुमार द्वारा राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपे जाने के बाद कहा सरकार बन गई। अब सभी को रोजगार मिलेगा। बिहार में जिस तरीके से खेला हुआ उसी खेला का रिजल्ट दिखाने से काम हुआ है। अब सब कुछ जनता के ऊपर है, जनता चाहेगी तो भाजपा का दो मिनट में बुखार छुड़ा देगी।
हमें जो भी मिलेगा हमें स्वीकार होगा।
उन्हें ही तोड़ा जिन्होंने हमें धोखा दिया-सुशील मोदी
उधर, भाजपा से राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा नीतीश कुमार को राजद के साथ वह सम्मान नहीं मिलेगा जो उन्हें भाजपा के साथ रहते हुए मिला था। हमने ज्यादा सीटें होने के बावजूद उन्हें सीएम बनाया और कभी उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश नहीं की। हमने तो उन्हें ही तोड़ा जिन्होंने हमें धोखा दिया। महाराष्ट्र में शिवसेना ने हमें धोखा दिया और परिणाम भुगतने पड़े।
संबंधित खबरें
'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
16 mins agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
55 mins ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
2 hrs ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
4 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
5 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
6 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
7 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
9 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
10 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines