---विज्ञापन---

बिहार angle-right

बिहार के 4 विधायकों ने इस्तीफा क्यों दिया? कहीं नीतीश सरकार मुश्किल में तो नहीं

Bihar CM Nitish Kumar MLA Resigned: बिहार की नीतीश सरकार मुश्किल में फंस गई है, क्योंकि 4 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं, जिनकी सीटों पर उप-चुनाव होंगे। ऐसे में सियासी गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म है कि उप-चुनाव के नतीजे नीतीश सरकार का भविष्य तय करेंगे।

---विज्ञापन---

Bihar CM Nitish Kumar MLA Resigned: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने के बाद बिहार की नीतीश कुमार सरकार मुश्किल में फंसती नजर आ रही है। क्योंकि नीतीश सरकार के 4 विधायकों ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे बिहार विधानसभा में नए समीकरण बन रहे हैं, लेकिन नीतीश सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। बिहार की सियासत गरमाई हुई है।

जीतन राम मांझी, सुधाकर सिंह, सुदामा प्रसाद के इस्तीफे के बाद अब विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने भी पद छोड़ दिया है। इनमें से 3 नेताओं ने इस्तीफा सांसद बनने के कारण दिया है। इन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को अपने इस्तीफे सौंपे। इस बीच बिहार में विधानसभा उप-चुनाव की तैयारी भी शुरू हो गई है, जिसके मतदान 10 जुलाई को होंगे और नतीजे नीतीश सरकार का भविष्य तय करेंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:कंगना रनौत, योगी आदित्यनाथ समेत 4 नेताओं पर टिप्पणी करना और वीडियो बनाना महंगा पड़ा, 5 के खिलाफ FIR

इन विधायकों ने दिया है पद से इस्तीफा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी NDA के सहयोगी हैं और अब मोदी कैबिनेट में शामिल हो चुके हैं। बिहार की रामगढ़ विधानसभा सीट से सुधाकर सिंह RJD के विधायक थे। तरारी विधानसभा सीट से सुदामा प्रसाद CPI के विधायक थे। देवेश चंद्र सीतामढ़ी से लोकसभा सांसद बन चुके हैं, इसलिए उन्होंने विधायकी का पद छोड़ दिया है।

---विज्ञापन---

देवेश साल 2020 में JDU की टिकट से विधायक बने थे और 25 अगस्त 2022 को उन्हें विधान परिषद का सभापति बनाया गया था। वे तिरहुत से 2 बार विधान परिषद के मेंबर रहे। 2002 में निर्दलीय विधायक बने। 2008 में JDU के विधायक बने और नीतीश सरकार में आपदा प्रबंधन मंत्री बने। 2014 में तिरहुत विधानसभा से निर्दलीय विधायक बने। 2020 में फिर JDU की टिकट से विधायक बने। अब 2024 में लोकसभा सांसद बने हैं।

यह भी पढ़ें:अरविंद केजरीवाल की कोर्ट से 2 डिमांड, जमानत याचिका को लेकर भी ताजा अपडेट आया सामने

---विज्ञापन---

अब बिहार विधानसभा में विधायकों की स्थिति

विधायकों के इस्तीफे के बाद बिहार विधानसभा में नए समीकरण बन गए हैं। विधानसभा में 2 गठबंधन NDA और INDIA अलायंस हैं। इस्तीफ के बाद दोनों के 2-2 विधायक कम हो गए हैं। बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं और 122 विधायकों के समर्थन से सरकार बनती है। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली NDA सरकार ने फरवरी 2024 में फ्लोर टेस्ट दिया था, जिसमें नीतीश कुमार के साथ 129 विधायक थे।

RJD के 3 विधायक भी नीतीश कुमार के पाले में आ गए थे। RJD ने विधानसभा स्पीकर अवध बिहारी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव विधानसभा में पेश किया तो 125 विधायकों का समर्थन नीतीश सरकार को मिला। कांग्रेस के नेतृत्व INDIA अलायंस के पक्ष में 112 विधायक हैं और RJD सहयोगी है। बीमा भारती की रुपौली विधानसभा सीट पर उप-चुनाव की घोषणा हो चुकी है। RJD के 3 विधायकों की सीटों पर जल्द उप-चुनाव होंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:बंगाल में BJP के साथ कैसे हुआ ‘खेला’ और क्यों हारी पार्टी, देखें News24 की स्पेशल रिपोर्ट

First published on: Jun 16, 2024 08:22 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola