---विज्ञापन---

Bihar: बिहार कैबिनेट का विस्तार कल, बीजेपी नेता किए गए दिल्ली तलब

अमिताभ ओझा, पटना: बिहार मे महागठबंधन की सरकार बनने के बाद कल कैबिनेट विस्तार है। ठीक उससे पहले बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली तलब किया गया है। सूत्रों के मुताबिक बहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, तरकिशोर प्रसाद के अलावा संघटन मंत्री को भी दिल्ली बुलाया गया है। बताया जा रहा है […]

---विज्ञापन---

अमिताभ ओझा, पटना: बिहार मे महागठबंधन की सरकार बनने के बाद कल कैबिनेट विस्तार है। ठीक उससे पहले बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली तलब किया गया है। सूत्रों के मुताबिक बहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, तरकिशोर प्रसाद के अलावा संघटन मंत्री को भी दिल्ली बुलाया गया है। बताया जा रहा है 16 अगस्त की शाम मे दिल्ली मे बिहार बीजेपी कोर कमिटी की बैठक बुलाई गई है। जिसमे कोर कमिटी मे शामिल सभी 20 नेता उपस्थित रहेंगे।

 

---विज्ञापन---

और पढ़िए – Bihar Cabinet Expansion: नीतीश कैबिनेट में तेजप्रताप समेत 31 मंत्री शामिल, जानें कौन-कौन मंत्रिमंडल में हुआ शामिल

 

---विज्ञापन---

बिहार विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली ‘महागठबंधन’ सरकार का फ्लोर टेस्ट 24 अगस्त को होगा। बता दें कि बिहार में नई सरकार का गठन हो चुका है। मुख्यमंत्री पद पर नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री पद पर तेजस्वी यादव ने शपथ ले ली है।

और पढ़िए पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की आज चौथी पुण्यतिथि, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने अटल स्मृति जाकर दी श्रद्धांजलि

---विज्ञापन---

 

अब 16 अगस्त को नीतीश कैबिनेट का विस्तार होगा। सूत्रों के हवाले से खबर है कि फिलहाल 34-35 मंत्री बनाए जा सकते हैं। RJD के 16, JDU के 13, कांग्रेस के 4 मंत्री शपथ ले सकते हैं जबकि जीतन राम मांझी के खेमे से एक और एक निर्दलीय विधायक को भी मंत्री बनाया जा सकता है। राज्यपाल से 16 अगस्त का समय मिल चुका है। इसके दो दिन बाद दो दिवसीय विधानसभा सत्र का आयोजन किया जाएगा।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

---विज्ञापन---

 

First published on: Aug 15, 2022 06:45 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola