हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Bihar: राजद नेता सुनील सिंह के आवास से  11 घंटे बाद निकली सीबीआई टीम

विज्ञापन

बिहार: 11 घंटे से अधिक की लंबी छापेमारी के बाद सीबीआई टीम बुधवार रात राजद नेता सुनील सिंह के आवास से  बाहर निकली है। जांच एजेंसी कथित रूप से जमीन के बदले नौकरी घोटाले के सिलसिले में जांच कर रही है। सुबह सुनील सिंह के घर एजेंसी ने छापेमारी शुरू की थी।

अभी पढ़ें – Weather Forecast: देश के इन राज्यों में आज होगी आफत की बारिश, IMD ने जारी की ये चेतावनी

 

बिहार विधानसभा में महागठबंधन सरकार के विश्वासमत हासिल करने की पहले इस छापेमारी ने प्रदेश में सियासी पारा बढ़ा दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत अन्य नेताओं ने इसी आलोचना की थी। बता दें कि बिहार विधानसभा का दो दिनों का विशेष सत्र आज से शुरू हुआ है। 25 अगस्त को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। इससे पहले बिहार में आरजेडी नेताओं के यहां सीबीआई छापेमारी हुई है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – प्रधानमंत्री मोदी आज राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन को करेंगे संबोधित

जानकारी के मुताबिक सुनील कुमार सिंह आरजेडी के कोषाध्यक्ष के साथ-साथ बिस्कोमान के अध्यक्ष भी हैं। सूत्रों के सीबीआई ने ये छापेमारी नौकरी घोटाले में कथित जमीन लेने के मामले में की है। इसके अलावा बिहार में अन्य ठिकानों पर भी सीबीआई छापेमारी की। कटिहार मेडिकल कॉलेज के आरजेडी के राज्यसभा सांसद अशफाक करीम के यहां भी सीबीआई ने छापेमारी की गई।

विज्ञापन

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola